Himachal: हिमाचल-पंजाब सीमा पर पुलिया के नीचे मिला अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव, हत्या की आशंका

Date:

--Advertisement--

हिमाचल-पंजाब सीमा पर गगरेट के समीप आशादेवी-अंबोटा सड़क मार्ग पर एक पुलिया के नीचे अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ है। शव की हालत इतनी खराब थी कि मौके पर मौजूद लोगों की भी रूह कांप गई। महिला का चेहरा पूरी तरह से बिगड़ा हुआ था और उसमें कीड़े पड़ चुके थे। पुलिस ने प्रथम दृष्टया इसे हत्या का मामला मानते हुए जांच शुरू कर दी है।

मंगलवार सुबह कुछ स्थानीय लोग जंगल में घास काटने गए थे और पुलिया पर बैठकर आराम कर रहे थे। अचानक उन्हें दुर्गंध महसूस हुई। जब एक महिला ने पुलिया में झांककर देखा, तो उसे केवल पैर दिखाई दिए। घबराकर उसने अपने साथियों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद सभी डरकर वहां से भाग गए। बाद में इस घटना की सूचना एक युवक को दी गई, जिसने पुलिस थाना गगरेट में फोन कर मामले की जानकारी दी।

Advertisement – HIM Live Tv

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब पुलिया के नीचे देखा तो वहां नग्न अवस्था में महिला का क्षत-विक्षत शव पड़ा था। शव की हालत इतनी खराब थी कि पहचान करना मुश्किल हो रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी डॉ. वसुधा सूद और एसएचओ सन्नी गुलेरिया मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने आसपास के क्षेत्र की तलाशी ली, लेकिन न तो महिला के कपड़े बरामद हुए और न ही कोई ऐसा सुराग मिला जिससे उसकी पहचान हो सके। मृतका ने लाल रंग की चूड़ियां पहनी हुई थीं और हाथों पर हरे रंग की नेल पॉलिश लगी हुई थी। पुलिस का मानना है कि महिला पंजाब की हो सकती है, जिसे यहां लाकर हत्या कर दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और साक्ष्य एकत्रित करने के लिए आरएफएसएल की टीम को बुलाया गया है। पुलिस घटना की गहनता से जांच कर रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: जसूर के विकास को लेकर शिमला पहुंचे उपप्रधान अंकित वर्मा, मंत्रियों के सामने रखीं ये अहम मांगें

ग्राम पंचायत जसूर के उपप्रधान अंकित वर्मा ने शिमला में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और खेल मंत्री यादविंदर गोमा से मुलाकात कर पंचायत के विकास कार्यों और विभिन्न मांगों को लेकर चर्चा की। सितंबर के अंत में संबंधित दस्तावेज दोबारा मंत्रियों के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे।

कांगड़ा के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के लंज निवासी CISF जवान राहुल रंधावा का दिल्ली में निधन, पत्नी ने दी अंतिम विदाई तो नम हुईं...

कांगड़ा के लंज क्षेत्र के अंबी गांव निवासी 36 वर्षीय CISF जवान राहुल रंधावा का दिल्ली में अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया। अंतिम विदाई के दौरान पत्नी ने उनकी अर्थी को कंधा दिया, जिसे देखकर पूरा गांव भावुक हो उठा।

चंबा में उफनते पानी में फंसा बाइक सवार, महिलाओं ने दुपट्टों से बनाई ‘जीवन रेखा’; ऐसे बची जान

चंबा के भटियात में भारी बारिश के बीच तेज बहाव में फंसे बाइक सवार की कार सवार परिवार ने जान बचाई। महिलाओं ने अपने दुपट्टों को जोड़कर रस्सी बनाई और बाइक सवार को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, बैंक से लेकर चेक बाउंस और वैवाहिक विवाद तक होंगे निपटारे; जानिए कैसे कर सकते हैं आवेदन

हिमाचल प्रदेश में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन किया जाएगा। बैंक, श्रम विवाद, बिजली-पानी के बिल, वैवाहिक विवाद, चेक बाउंसिंग और लंबित मामलों समेत कई मामलों का आपसी समझौते से निपटारा किया जाएगा।