Himachal: विजीलैंस ने प्रागपुर के बीडीओ को 10,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा!

धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश में विजीलैंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रागपुर के खंड विकास अधिकारी (BDO) वीरेंद्र कुमार कौशल को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। विजीलैंस थाना धर्मशाला में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

बीडीओ पर आरोप है कि उन्होंने प्रागपुर की कड़ोआ पंचायत की प्रधान रीना देवी से डीसी ऑफिस से 1.50 लाख रुपये की राशि रिलीज करवाने के बदले रिश्वत मांगी थी। प्रधान ने विजीलैंस को इसकी शिकायत दी, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाया और बीडीओ को रिश्वत की रकम के साथ पकड़ लिया।

Advertisement – HIM Live Tv

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को विजीलैंस थाना धर्मशाला लाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। विजीलैंस विभाग आरोपी को कल कोर्ट में पेश करेगा और रिमांड की मांग करेगा ताकि आगे की जांच की जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!