Himachal: ऊना के कुटलैहड़ में अवैध खनन का कहर – पहाड़ों की लूट पर प्रशासन मौन!

Date:

--Advertisement--

ऊना जिले के कुटलैहड़ में अवैध खनन लगातार जारी है। कई जगहों पर धरती का सीना चीरा जा रहा है, तो कई स्थानों पर पहाड़ियों को पूरी तरह साफ कर दिया गया है। खनन माफिया सरकारी और निजी जमीनों से खनिज सामग्री निकालकर लाखों रुपये कमा रहे हैं, जबकि सरकार को आर्थिक नुकसान हो रहा है। विभागीय कार्यवाही न के बराबर है, जिससे अवैध खनन को बढ़ावा मिल रहा है।

लोअर बसाल क्षेत्र में अवैध खनन का प्रभाव सबसे अधिक है। यहां निजी और सरकारी जमीन पर पहाड़ियों को पूरी तरह काट दिया गया है। नियमों के अनुसार इस क्षेत्र की मिट्टी को अन्यत्र ले जाना प्रतिबंधित है, लेकिन फिर भी पूरे पहाड़ की मिट्टी ही गायब कर दी गई है। औद्योगिक क्षेत्र बसाल के पीछे सैकड़ों फीट पहाड़ियों को पूरी तरह काट दिया गया है और इसके लिए भारी मशीनों का लगातार इस्तेमाल किया जा रहा है।

एस.डी.एम. ऊना विश्व मोहन देव चौहान ने बताया कि लोअर बसाल में जमीन की निशानदेही के आदेश दिए गए हैं और पंचायतों को भी पत्र भेजा गया है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ एन.जी.टी. के तहत जुर्माने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की ओर से अब तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे अवैध खनन बदस्तूर जारी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव-2026 का भव्य आगाज, मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में निकली शोभा यात्रा

जिला स्तरीय दशहरा उत्सव शाहपुर-2026 का शुभारंभ रामेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना और भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया शामिल हुए। शोभा यात्रा एसडीएम कार्यालय से 39 मील स्थित दशहरा मैदान तक निकाली गई।

Kangra: शाहपुर में CIA टीम की बड़ी कार्रवाई, दरगेला पंचायत के थंबा गांव के 19 वर्षीय युवक से 4.48 ग्राम चिट्टा बरामद; NDPS एक्ट...

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर के घटनालु में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक कर्तव्य पठानिया को 4.48 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: शाहपुर के कनोल स्कूल में 8 किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन, धर्मशाला में 100 शिक्षकों को दिया गया WIFS प्रशिक्षण

कांगड़ा जिले के कनोल स्कूल में HPV टीकाकरण सत्र के दौरान 8 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, धर्मशाला में लगभग 100 शिक्षकों को WIFS कार्यक्रम के तहत आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों के लाभ व सही सेवन की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।