Himachal: राज्यपाल ने 76 अधिकारियों को किया सम्मानित, राष्ट्रपति पुलिस पदक से नवाजे गए जांबाज

Date:

--Advertisement--

शिमला: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने शुक्रवार को राजभवन में आयोजित अलंकरण समारोह में 76 विजेताओं को विशिष्ट और सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया। उन्होंने राष्ट्रपति पुलिस पदक, गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा पदक और जीवन रक्षा पदक प्रदान किए। कमांडेंट जनरल होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस सतवंत अटवाल त्रिवेदी और केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सीबीआई में अतिरिक्त निदेशक एन. वेणुगोपाल को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से नवाजा गया।

इस समारोह का आयोजन पांच वर्षों बाद किया गया। राज्यपाल ने पदक विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान उनकी कर्तव्यनिष्ठा, साहस और समाज सेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि कई सम्मानित अधिकारी नशे के खिलाफ सशक्त अभियान चला रहे हैं, जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।

राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य में पुलिस और गृह रक्षा बलों की भूमिका अत्यधिक महत्वपूर्ण है। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद, पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखना सराहनीय है। उन्होंने स्मार्ट पुलिसिंग, डिजिटल निगरानी, आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण और आधुनिक सुरक्षा उपकरणों की आपूर्ति जैसे प्रयासों पर जोर दिया। इस अवसर पर पद्मश्री विद्यानंद सरैक, नेक राम, मंत्री अनिरुद्ध सिंह, महापौर सुरेंद्र चौहान, डीजीपी अतुल वर्मा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

इस दौरान विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सेवानिवृत्त आईजी दलजीत ठाकुर, पुनिता भारद्वाज, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर एसपी सिंह, हिमांशु मिश्रा, वीरेंद्र शर्मा और इंस्पेक्टर सुदेश कुमार को सम्मानित किया गया। सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक पाने वालों में डीएसपी गुरबचन सिंह, इंस्पेक्टर मनोज कुमार, संतोष पटियाल, भगत सिंह, सतपाल, मधुसूदन, दिनेश कुमार यादव और अन्य अधिकारी शामिल रहे।

इसके अलावा, राष्ट्रपति सुधारात्मक सेवा पदक, होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा पदक और अग्निशमन सेवा पदक से भी कई अधिकारियों को सम्मानित किया गया। जीवन रक्षा पदक गौरव जसवाल को प्रदान किया गया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Chamba: 13 जुलाई को डल्हौजी-बनीखेत के कई इलाकों में रहेगा लंबा पावर कट, घर से निकलने से पहले जरूर देखें पूरी सूची

13 जुलाई को डल्हौजी और बनीखेत के कई इलाकों में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने मरम्मत कार्य के चलते यह शटडाउन घोषित किया है।

Himachal: शादी के कुछ घंटों बाद ही भागी दुल्हन! हिमाचल में फिर सामने आया ‘लुटेरी दुल्हन’ का मामला, इस बार दूल्हे की चालाकी पड़...

ऊना के अम्बोटा गांव में शादी के कुछ घंटों बाद जालंधर से आई दुल्हन फरार हो गई। दूल्हा पक्ष की सतर्कता से दुल्हन और उसकी मां को बीच रास्ते में पकड़ लिया गया। इलाके में कुछ दिनों के भीतर ‘लुटेरी दुल्हन’ का यह दूसरा मामला सामने आया है।

Kangra: रात 2 बजे क्रिकेट मैदान पहुंचे भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा, खिलाड़ियों से कही ऐसी बात जिसने जीत लिया सबका दिल

बसनूर गांव में आयोजित डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा देर रात मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने युवाओं से खेलों को अपनाने और नशे से दूर रहने का आह्वान किया।

Dr. Sharda Ayurveda: कौन-कौन सी बीमारियों का होता है इलाज, कहां हैं इसके क्लीनिक और क्या है इसकी बड़ी उपलब्धि? पढ़ें पूरी खबर

डॉ. शारदा आयुर्वेदा वर्ष 2013 से आयुर्वेद के माध्यम से लोगों का उपचार कर रहा है। संस्थान का दावा है कि 15 लाख से अधिक मरीजों का सफल उपचार किया जा चुका है और देश के कई राज्यों में इसके क्लीनिक संचालित हैं।