Kangra: युवक का शव जंगल में मिला, हत्या की आशंका – पुलिस ने जांच तेज की

Date:

--Advertisement--

पुलिस थाना खुंडियां के तहत मामा के घर लैंटर डालने गए एक युवक का शव मझीण के पास भटाल खुर्द के जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद हत्या का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय नवीन चौधरी उर्फ विंटा निवासी अंब पठियार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देहरा अस्पताल भेज दिया है। मामले की पुष्टि डीएसपी ज्वालामुखी आरपी जसवाल ने की है।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि जंगल में एक युवक का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही डीएसपी ज्वालामुखी आरपी जसवाल और थाना प्रभारी खुंडियां रघुजीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। पुलिस को घटनास्थल पर खून के धब्बे, जूते और खून लगी लकड़ियां मिली हैं। इसके अलावा, झाड़ियों को भी तहस-नहस पाया गया, जिससे संघर्ष के संकेत मिलते हैं।

इस मामले में एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें कुछ लोग कह रहे हैं कि व्यक्ति मर चुका है और उसे घसीटकर वहां फेंका गया है। मृतक की पत्नी रेखा के अनुसार, नवीन ने रात 10:30 बजे फोन कर बताया था कि उसके ही रिश्तेदार उसे मार रहे हैं और गाड़ी भेजने को कहा था, लेकिन इसके बाद उसका संपर्क टूट गया। अगले दिन उसका शव जंगल में मिला। नवीन की ताई और परिजनों ने भी रिश्तेदारों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक के खिलाफ पहले से चोरी के तीन मामले दर्ज थे। डीएसपी ज्वालामुखी आरपी जसवाल ने बताया कि सभी पहलुओं की जांच जारी है। पुलिस ने घटनास्थल से लकड़ी के डंडे, जूते और कपड़े बरामद किए हैं। शव पर गहरे घाव और सिर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। पुलिस जल्द ही इस मामले में संलिप्त लोगों को गिरफ्तार करेगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा में आंगनवाड़ी में नौकरी का मौका, कार्यकर्ता और सहायिका के 15 पदों पर भर्ती; 17 अक्टूबर तक करें आवेदन

कांगड़ा और शाहपुर उपमंडल के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता एवं सहायिका के 15 पदों पर भर्ती निकली है। 12वीं पास 18 से 35 वर्ष की महिलाएं 17 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकती हैं।

Kangra: जसूर के विद्यार्थियों ने सेना के जवानों से सीखे देशसेवा के सबक, ‘ऑपरेशन पवन’ की 40वीं वर्षगांठ पर खास यूथ इंटरएक्शन प्रोग्राम

जसूर के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ‘ऑपरेशन पवन’ की 40वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में विशेष यूथ इंटरएक्शन प्रोग्राम आयोजित हुआ। सेना के जवानों ने विद्यार्थियों से संवाद कर अपने अनुभव साझा किए।

Kangra: गुम्मर में बाल कटवाने गया अरुण कुमार अचानक लापता, CCTV में आखिरी बार आया नजर; तलाश जारी

गुम्मर निवासी अरुण कुमार 25 सितंबर को सुबह बाल कटवाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। CCTV में नजर आने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

14 किमी के कठिन ट्रैक पर पहुंचे डीसी कांगड़ा, ग्लेशियर झील का लिया जायजा; तत्काल खतरे के नहीं मिले संकेत

डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा और एसडीएम बैजनाथ संकल्प गौतम ने करीब 14 किलोमीटर का कठिन ट्रैक पूरा कर मुल्थान तहसील के पोलिंग क्षेत्र में स्थित ग्लेशियर झील का निरीक्षण किया। प्रशासन के अनुसार फिलहाल झील से तत्काल खतरे के संकेत नहीं मिले हैं।