Kangra: कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गग्गल में 6.96 ग्राम चिट्टे के साथ तस्कर गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा जिले में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज हो रहा है। पुलिस ने गग्गल क्षेत्र में नशे का कारोबार करने वाले एक युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कांगड़ा थाना के तहत जमानाबाद में हुई, जहां 29 वर्षीय साजन कुमार को 6.96 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा गया। आरोपी इच्छी का स्थायी निवासी है और लंबे समय से नशे की तस्करी में सक्रिय था।

डीएसपी अंकित कुमार ने बताया कि पुलिस को गग्गल क्षेत्र में दो युवकों की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। जांच के दौरान यह सामने आया कि आरोपी कॉलेज के छात्रों को चिट्टा सप्लाई कर रहे थे। इसी आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर साजन कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने इससे पहले आरोपी के सहयोगी चंदन को भी गग्गल से गिरफ्तार किया था। दोनों मिलकर इलाके में नशे की तस्करी कर रहे थे और युवा पीढ़ी को इसकी लत में धकेल रहे थे। अब इनकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस अन्य सप्लायरों पर भी पैनी नजर रख रही है। डीएसपी ने कहा कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Una: BSF की 56 वर्षीय महिला हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन, जम्मू से गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ऊना के गगरेट उपमंडल के जोह गांव की BSF हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का जम्मू में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने के बाद निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां BSF की विशेष टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी।

Hamirpur Medical College Ragging Case: MBBS जूनियर छात्रों से कथित रैगिंग पर जांच तेज, 9 प्रशिक्षु संदेह के घेरे में; दोषी मिले तो हो...

डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्रों से कथित रैगिंग के मामले में एंटी रैगिंग कमेटी ने जांच तेज कर दी है। मामले में 9 प्रशिक्षुओं की पहचान हुई है और आरोप सही पाए जाने पर दोषी छात्रों के निष्कासन समेत सख्त कार्रवाई की जा सकती है।