Kangra: युवाओं की अनूठी पहल: रातों-रात 100 लावारिश पशुओं को पहनाए रेडियम बेल्ट

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में पहली बार युवाओं ने अपने खर्चे से लावारिश पशुओं की सुरक्षा के लिए अनूठी पहल की है। नगरोटा बगवां क्षेत्र के सद्दूं पंचायत से 50 युवाओं का दल समलोटी, भवारना, नगरोटा बगवां सहित कई इलाकों में गया और 100 से अधिक लावारिश पशुओं को रेडियम बेल्ट पहनाकर सड़क हादसों को रोकने की कोशिश की। इस अभियान का नेतृत्व एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष, नंबरदार, सहकारी सभा प्रधान और समाजसेवी बलविंद्र सिंह बबलू ने किया।

बलविंद्र सिंह बबलू ने बताया कि ग्रामीणों ने उनसे शिकायत की थी कि रात के अंधेरे में लावारिश पशुओं के कारण सड़क हादसे बढ़ रहे हैं। इस समस्या को देखते हुए, स्थानीय युवा उनके पास पहुंचे और मिलकर समाधान निकालने का फैसला किया। युवा बड़े शहरों से 200 रेडियम बेल्ट खरीदकर लाए और वेटरिनरी कोर्स कर चुके अतुल सिपहिया और ऋषभ की देखरेख में पूरी सावधानी के साथ पशुओं को बेल्ट पहनाई गई।

यह अभियान नगरोटा बगवां, समलोटी, सुलाह, भवारना, छूघेरा, निहारगलू, ठारू, हटवास और धीरा जैसे क्षेत्रों में चलाया गया। इस दौरान युवाओं का दल पूरी रात काम करने के बाद अगली सुबह सद्दूं पंचायत लौटा। इस मुहिम में रुद्राक्ष राजपूत, विकास, प्रिंस, अमित, विशाल, सुशील, मनोज, अमन, अंकित, अंश, आरुष, अरमान, साहिल राजपूत, प्रासू मेहरा और प्रथम राजपूत सहित कई युवा शामिल रहे।

बलविंद्र सिंह बबलू ने बताया कि हिमाचल में करीब 25,000 लावारिश पशु हैं, जो 40% से अधिक फसलें नष्ट कर देते हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि अधूरे पड़े गोसदनों को जल्द शुरू किया जाए और अन्य गोसदनों की स्थिति में सुधार किया जाए। इसके अलावा, पशु गणना को नियमित रूप से करने से सही आंकड़े मिल सकेंगे, जिससे इस समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में काम किया जा सकेगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Una: BSF की 56 वर्षीय महिला हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन, जम्मू से गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ऊना के गगरेट उपमंडल के जोह गांव की BSF हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का जम्मू में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने के बाद निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां BSF की विशेष टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी।