Kangra: धर्मशाला कॉलेज में ABVP का प्रदर्शन, मूलभूत सुविधाओं और छात्र संघ चुनाव को लेकर सरकार पर उठाए सवाल

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला डिग्री कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की इकाई ने प्रदेश स्तरीय एवं कॉलेज की मूलभूत सुविधाओं, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 और शिक्षा व्यवस्था की खामियों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान इकाई अध्यक्ष आयुष चौधरी ने कहा कि कॉलेज में शौचालय की व्यवस्था इतनी खराब है कि विद्यार्थियों को वहां जाने से पहले कई बार सोचना पड़ता है।

उन्होंने बताया कि छात्र संघ चुनाव को बहाल करने के लिए ABVP लगातार मांग उठा रही है, लेकिन सरकार छात्रों के हितों की अनदेखी कर रही है। इसके अलावा, प्रदेश के कई कॉलेजों में अभी भी प्राध्यापकों के पद खाली हैं, जिससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। संगठन ने प्रदेश सरकार से मांग की कि खाली पड़े पदों को जल्द भरा जाए और विश्वविद्यालय में कुलपति की नियुक्ति शीघ्र की जाए।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

HRTC बस में नाबालिग से जबरन साफ करवाई उल्टी, यात्रियों ने जताया विरोध; प्रबंधन ने माना गलत व्यवहार

HRTC की होशियारपुर से धनड़ जा रही बस में नाबालिग यात्री से कथित तौर पर जबरन उल्टी साफ करवाने का मामला सामने आया है। यात्रियों के विरोध के बाद HRTC प्रबंधन ने परिचालक के व्यवहार को गलत माना और कर्मचारियों को उचित दिशा-निर्देश जारी करने की बात कही।

सिहड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीर्थन नदी में गिरी कार, शिक्षक की मौके पर मौत; घायल एम्स बिलासपुर रेफर

मंडी जिले के बालीचौकी के समीप सिहड़ा में कार अनियंत्रित होकर तीर्थन नदी में जा गिरी। हादसे में फगवाना स्कूल के अध्यापक दीप कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि सुरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है।

हिमाचल में टैक्सी ऑपरेटरों का धरना खत्म, जयराम ठाकुर ने जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन; परमिट अवधि घटाने पर अब भी नाराजगी

हिमाचल में टैक्सी परमिट की अवधि घटाने के विरोध में चल रहा टैक्सी ऑपरेटरों का धरना जयराम ठाकुर के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गया। उन्होंने चौड़ा मैदान में प्रदर्शन कर रहे ऑपरेटरों का जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। हालांकि, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई है।

HRTC बस हादसे में 46 यात्री घायल, 33 को अस्पताल से मिली छुट्टी; चालक समेत 13 का इलाज जारी, जांच तेज

कुल्लू के भेखली-ब्यासर सड़क मार्ग पर कटाहर के समीप हुए एचआरटीसी बस हादसे में 46 यात्री घायल हुए। 33 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, जबकि चालक समेत 13 घायलों का इलाज जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।