Kangra: राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में तृतीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, नितिन ठाकुर और रीता बने सर्वश्रेष्ठ एथलीट

Date:

--Advertisement--

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में तृतीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सोमवार को आयोजित इस एकदिवसीय प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के प्राचार्य श्री राकेश पठानिया उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में राजकीय महाविद्यालय शाहपुर के प्राचार्य डॉक्टर विश्वजीत सिंह, राजकीय महाविद्यालय लंच के प्राचार्य डॉक्टर संजय शर्मा और संगीत विभाग के प्रोफेसर डॉ. सतीश ठाकुर ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

आयोजन की शुरुआत प्रोफेसर भूपेंद्र सिंह द्वारा विद्यार्थियों को खेल भावना की शपथ दिलाकर की गई, जबकि मंच संचालन प्रोफेसर हाकम चंद ने किया। मुख्य अतिथि श्री राकेश पठानिया ने अपने संबोधन में खेलों के महत्व को उजागर करते हुए विद्यार्थियों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महाविद्यालय के विद्यार्थियों की उत्साही भागीदारी के लिए उन्हें बधाई दी।

इस खेलकूद प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक और रस्साकशी जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। 100 मीटर दौड़ में अविनाश ने प्रथम, विशाल ने द्वितीय और शुभकरण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक प्रतियोगिता में शुभम, नितिन और बॉबी राणा ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि लड़कियों की इसी प्रतियोगिता में सिमरन, मीनाक्षी और रीता क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं।

ऊंची कूद प्रतियोगिता में लड़कों में नितिन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि शुभकरण और निखिल दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों में रीता पहले, वंदना दूसरे और रीना तीसरे स्थान पर रहीं। लंबी कूद में लड़कों में नितिन ने पहला, मनोज ने दूसरा और विशाल ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, लड़कियों की लंबी कूद प्रतियोगिता में अवंतिका ने प्रथम, लक्ष्मी ने द्वितीय और दीक्षा व रीता ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता की अंतिम स्पर्धा रस्साकशी रही, जिसने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

समापन अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर युवराज सिंह ने सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों को धन्यवाद दिया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा में आंगनवाड़ी में नौकरी का मौका, कार्यकर्ता और सहायिका के 15 पदों पर भर्ती; 17 अक्टूबर तक करें आवेदन

कांगड़ा और शाहपुर उपमंडल के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता एवं सहायिका के 15 पदों पर भर्ती निकली है। 12वीं पास 18 से 35 वर्ष की महिलाएं 17 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकती हैं।

Kangra: जसूर के विद्यार्थियों ने सेना के जवानों से सीखे देशसेवा के सबक, ‘ऑपरेशन पवन’ की 40वीं वर्षगांठ पर खास यूथ इंटरएक्शन प्रोग्राम

जसूर के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ‘ऑपरेशन पवन’ की 40वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में विशेष यूथ इंटरएक्शन प्रोग्राम आयोजित हुआ। सेना के जवानों ने विद्यार्थियों से संवाद कर अपने अनुभव साझा किए।

Kangra: गुम्मर में बाल कटवाने गया अरुण कुमार अचानक लापता, CCTV में आखिरी बार आया नजर; तलाश जारी

गुम्मर निवासी अरुण कुमार 25 सितंबर को सुबह बाल कटवाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। CCTV में नजर आने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

14 किमी के कठिन ट्रैक पर पहुंचे डीसी कांगड़ा, ग्लेशियर झील का लिया जायजा; तत्काल खतरे के नहीं मिले संकेत

डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा और एसडीएम बैजनाथ संकल्प गौतम ने करीब 14 किलोमीटर का कठिन ट्रैक पूरा कर मुल्थान तहसील के पोलिंग क्षेत्र में स्थित ग्लेशियर झील का निरीक्षण किया। प्रशासन के अनुसार फिलहाल झील से तत्काल खतरे के संकेत नहीं मिले हैं।