Bilaspur: शाहतलाई में बड़ा हादसा! बाबा बालक नाथ के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप पलटी, 9 घायल

Date:

--Advertisement--

बिलासपुर जिले के शाहतलाई क्षेत्र में सेऊ के पास एक पिकअप वाहन पलटने से नौ श्रद्धालु घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, हरियाणा के कैथल से श्रद्धालु बाबा बालक नाथ की गुफा मंदिर दियोटसिद्ध और शाहतलाई में माथा टेकने आए थे। लौटते समय वाहन अचानक ढांक से टकराकर पलट गया।

हादसे के समय वाहन में चालक सहित 13 लोग सवार थे, जिनमें से 9 श्रद्धालु घायल हो गए, जबकि अन्य सुरक्षित रहे। पुलिस थाना तलाई के प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तलाई पहुंचाया। वहां डॉ. मन्नत पटियाल, फार्मेसी ऑफिसर अंजुल कुमार, प्यारे लाल सोनी और कश्मीर सिंह ने प्राथमिक उपचार किया। अस्पताल के प्रभारी डॉ. अतुल शर्मा ने बताया कि सभी घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

घायलों में राजेश (43), नरेश (38), सुरेश कुमार (40), चंद्रों देवी (55), पीयूष (18), अंकुश (18), अंकित (16), मेनका (40) और सीमा (38) शामिल हैं। जबकि मानवी, पार्थ और अभिषेक को कोई चोट नहीं आई।

बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास शाहतलाई के प्रभारी इंजीनियर विजय ठाकुर ने बताया कि न्यास की ओर से घायलों को उनके घर कैथल, हरियाणा पहुंचाने के लिए टैम्पो ट्रैवलर की व्यवस्था की गई। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

देहरा से लापता कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी सुराग नहीं, ब्यास किनारे मिले थे बैग; परिजनों ने SP से...

हिमाचल के देहरा से 28 जुलाई को रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बलाहर के छात्र कृष शर्मा और साक्षिव कुमार का एक महीने बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। दोनों के बैग ब्यास नदी के किनारे मिले थे और पुलिस ने नदी में सर्च अभियान भी चलाया था। मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों ने एसपी देहरा से मुलाकात कर जांच तेज करने और विशेषज्ञ एजेंसियों की मदद लेने की मांग की।

गंगथ बाजार में शाम होते ही हुड़दंग! पत्थरों से कार के शीशे तोड़े, पहले भी 10 गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप

गंगथ बाजार में सड़क किनारे खड़ी कार के शीशे पत्थरों से तोड़कर उसे भारी नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। पीड़ित अनिल शर्मा ने पुलिस चौकी गंगथ में शिकायत दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार शाम ढलते ही कुछ शरारती तत्व सक्रिय हो जाते हैं और इससे पहले भी करीब 10 गाड़ियों, बिजली मीटरों और स्ट्रीट लाइटों को नुकसान पहुंचाया जा चुका है।

WhatsApp पर आंगनबाड़ी अधिकारी बनकर आया मैसेज, महिला के खाते से 31 हजार साफ; गगरेट में साइबर ठगों का नया पैंतरा, आप भी रहें...

हिमाचल प्रदेश के गगरेट में साइबर ठगी का नया मामला सामने आया है। ठगों ने खुद को आंगनबाड़ी विभाग का अधिकारी बताकर एक महिला को WhatsApp पर संपर्क किया और उससे निजी व संवेदनशील जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद महिला के बैंक खाते से करीब 31 हजार रुपये कट गए। पुलिस ने क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी करते हुए आंगनबाड़ी से जुड़ी महिलाओं और कर्मियों को सावधान रहने की अपील की है।

शिमला-मटौर हाईवे पर हादसे के बाद खुला गौवंश तस्करी का राज! ट्रक से 9 गौवंश बरामद, फर्जी नंबर प्लेट मिली; 2 तस्कर फरार

शिमला-मटौर नेशनल हाईवे-103 पर दधोल स्कूल के पास सड़क हादसे के बाद गौवंश तस्करी का मामला सामने आया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक की तलाशी में क्रूरतापूर्वक बांधे गए 9 गौवंश बरामद किए। ट्रक पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी, जबकि असली नंबर प्लेट कैबिन में छिपाकर रखी गई थी। हादसे के बाद ट्रक में सवार दो लोग फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।