Shimla: चिड़गांव के मस्तोट गांव में दोमंजिला मकान आग की चपेट में, लाखों का नुकसान

Date:

--Advertisement--

शिमला जिले के चिड़गांव तहसील के मस्तोट गांव में वीरवार रात एक भीषण आग लगने से एक दोमंजिला मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग इतनी भयंकर थी कि परिवार के सदस्यों ने भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन सारा सामान जलकर खाक हो गया। यह घटना रात करीब 10 बजे की है, जब मस्तोट निवासी कलम सिंह अपने परिवार के साथ घर पर मौजूद थे। अचानक आग लगने से परिवार के सदस्यों को तुरंत घर छोड़ना पड़ा। आग की लपटों ने कुछ ही देर में पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया।

जैसे ही स्थानीय लोगों और आसपास के गांवों के निवासियों ने आग की लपटें देखीं, वे घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। दमकल विभाग को सूचना दी गई, जिसके बाद चिड़गांव और रोहड़ू से दमकल वाहन पहुंचे। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और आसपास के अन्य घरों को जलने से बचा लिया, लेकिन तब तक मकान पूरी तरह नष्ट हो चुका था।

इस आगजनी में कलम सिंह के दोमंजिला मकान के चार कमरे, एक रसोई और बाथरूम पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। प्रशासन की ओर से मौके पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने नुकसान का आकलन 25 से 28 लाख रुपये तक किया है। प्रशासन ने अग्नि पीड़ित परिवार को 10 हजार रुपये की फौरी राहत, कपड़े, बर्तन, तिरपाल और खाद्य सामग्री सहित अन्य आवश्यक सामान उपलब्ध कराया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

HP Police Constable Recruitment 2026: होम गार्ड्स को मिली 5 साल की छूट, आवेदन की तारीख बढ़ी; जानें अब कब तक कर सकते हैं...

HP Police Constable Recruitment 2026 में होम गार्ड्स अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा में 5 साल की छूट मिली है। HPPSC ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 5 सितंबर 2026 कर दी है। भर्ती में कुल 734 पद भरे जाएंगे।

हिमाचल विधानसभा में पहले ही दिन घमासान, वंदे मातरम् पर हंगामे के बाद शनिवार तक स्थगित सदन; जानें क्या हुआ

हिमाचल विधानसभा के बारहवें मानसून सत्र के पहले दिन वंदे मातरम् को लेकर सदन में जोरदार हंगामा हुआ। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच नारेबाजी के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यवाही शनिवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी।

ठियोग विवाद में पुलिस का बड़ा एक्शन, पांच और आरोपी गिरफ्तार; 21 अगस्त को हुई कार्रवाई

ठियोग में दो पक्षों के बीच विवाद से जुड़े मामले में पुलिस ने पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने साइबर सेल की तकनीकी सहायता से आरोपियों की तलाश की और 21 अगस्त 2026 को कार्रवाई को अंजाम दिया।

शाहपुर के लॉ विद्यार्थियों को मिली कानून की अहम जानकारी, फ्री लीगल एड से लेकर साइबर फ्रॉड तक समझाए अधिकार

हिमाचल इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज़, शाहपुर में निःशुल्क कानूनी सहायता पर अतिथि व्याख्यान आयोजित किया गया। अधिवक्ता नीलम जरियाल ने विद्यार्थियों को NALSA, SALSA, DLSA, साइबर फ्रॉड, हिट एंड रन और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी।