Una: हरोली के अमराली गांव में अवैध शराब फैक्टरी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

हरोली क्षेत्र के अंतर्गत गांव अमराली में अवैध रूप से चल रही शराब फैक्टरी के मुख्य संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वर्ष 2024 में इस फैक्टरी में अवैध शराब बनाने का मामला सामने आया था। आबकारी विभाग द्वारा शिकायत देने पर पुलिस थाना हरोली में मामला दर्ज किया गया था।

कुछ महीने पहले मुख्य कारोबारी अनिल कुमार को गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद उसके साथी फरार हो गए थे। पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही थी। हरोली पुलिस की एक टीम उपनिरीक्षक चेतन सिंह की अगुवाई में राजस्थान गई थी, जहां से एक अन्य आरोपी कृष्ण कुमार को गिरफ्तार कर हरोली लाया गया। अब मुख्य आरोपी मुकेश सांगवान को हरियाणा से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया है

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। इस दौरान यह जांच की जाएगी कि फैक्टरी में नकली शराब कैसे बनाई जाती थी और इस मामले में और कौन-कौन शामिल था। पुलिस आबकारी विभाग के अधिकारियों पर भी कार्रवाई कर सकती है, जिन्हें संदेह के घेरे में रखा गया है।

डीएसपी मोहन रावत ने मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की और कहा कि जल्द ही मामले की सच्चाई सामने लाई जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

नेपाल में तबाही के बीच चंबा के युवक का आया फोन, बोला- ‘मां मैं सुरक्षित हूं’; टनल में होने से बची जान

नेपाल में बाढ़ और आपदा के बीच चंबा के सलूणी निवासी सलमान खान उर्फ जानू ने व्हाट्सएप कॉल कर परिवार को अपने सुरक्षित होने की जानकारी दी। टनल के अंदर काम कर रहे होने के कारण वह आपदा की चपेट में आने से बच गया।

हिमाचल के इन खिलाड़ियों ने दुनिया में बढ़ाया देवभूमि का मान, कबड्डी से क्रिकेट और हॉकी से शूटिंग तक रचा इतिहास; पढ़ें पूरी कहानी

हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने कबड्डी, क्रिकेट, हॉकी, वॉलीबाल, शूटिंग, तलवारबाजी, बॉक्सिंग और पैरा खेलों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। सिरमौर, चंबा, मंडी, बिलासपुर और शिमला के इन खिलाड़ियों की सफलता की पूरी कहानी पढ़ें।

हिमाचल के मंडी में 20 वर्षीय युवक लापता, 24 अगस्त को घर से निकला था हर्ष; मां की सोने की बालियां भी साथ ले...

जिला मंडी की उपतहसील कटौला का 20 वर्षीय हर्ष कुमार 24 अगस्त की शाम घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटा। परिजनों की शिकायत पर पधर पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।

HRTC बस में नाबालिग से जबरन साफ करवाई उल्टी, यात्रियों ने जताया विरोध; प्रबंधन ने माना गलत व्यवहार

HRTC की होशियारपुर से धनड़ जा रही बस में नाबालिग यात्री से कथित तौर पर जबरन उल्टी साफ करवाने का मामला सामने आया है। यात्रियों के विरोध के बाद HRTC प्रबंधन ने परिचालक के व्यवहार को गलत माना और कर्मचारियों को उचित दिशा-निर्देश जारी करने की बात कही।