Himachal: स्वारघाट में पुलिस को बड़ी सफलता, कुल्लू के दो तस्कर 25.8 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

बिलासपुर जिले की पुलिस की स्पैशल डिटेक्शन टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने स्वारघाट के कैंची मोड़ टनल के पास कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर दो तस्करों को 25.8 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया। ये दोनों तस्कर कुल्लू-मनाली क्षेत्र में नशे की आपूर्ति के प्रमुख कर्ता माने जा रहे हैं।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राकेश कुमार (28), पुत्र श्याम लाल, निवासी मनाली, जिला कुल्लू और अमित (28), पुत्र कृष्ण चंद, निवासी पतलीकूहल, जिला कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस ने इन दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और आगामी कार्रवाई के लिए इन्हें स्वारघाट पुलिस थाने को सौंप दिया है।

कैसे पकड़े गए तस्कर

बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटेक्शन टीम ने मंगलवार रात को कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन के टनल नंबर-1 कैंची मोड़ के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान टीम ने एक सफेद रंग की कार (HP 01-3525) को चेकिंग के लिए रोका। कार सवार दोनों युवकों के कब्जे से 25.8 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

इस पूरी कार्रवाई की पुष्टि डीएसपी हेडक्वार्टर बिलासपुर मदन धीमान ने की है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

चंबा में रावी नदी को लेकर बड़ा अलर्ट, 29 अगस्त रात से खुलेंगे बांध के गेट; इस समय तक नदी किनारे जाने पर रोक

चंबा में चमेरा-II और चमेरा-III बांधों से सिल्ट फ्लशिंग के लिए 29 अगस्त रात 11 बजे से गेट खोले जाएंगे। इससे रावी नदी का जलस्तर और बहाव बढ़ सकता है। एनएचपीसी ने लोगों को नदी किनारे न जाने की चेतावनी दी है।

हिमाचल के सरकारी CBSE स्कूलों में 117 कंप्यूटर शिक्षकों की नियुक्ति, ₹30 हजार मानदेय; जानें पूरी शर्तें

हिमाचल प्रदेश के सरकारी CBSE स्कूलों में 117 कंप्यूटर शिक्षकों की नियुक्ति हुई है। शिक्षकों को 30 हजार रुपये मासिक निश्चित मानदेय मिलेगा और नियुक्ति पांच वर्ष के लिए अस्थायी आधार पर होगी। जानें नियुक्ति की पूरी शर्तें।

Kangra: 30 अगस्त को धर्मशाला के इन इलाकों में 2 घंटे बिजली रहेगी बंद, देखें पूरी लिस्ट

धर्मशाला में 30 अगस्त को कचैहरी और एजुकेशन फीडर से जुड़े कई इलाकों में दोपहर 1 बजे से शाम 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों की सूची जारी कर लोगों से सहयोग की अपील की है।

परवाणू के नए बस अड्डे में बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल, दुकानों में घुसा पानी; सामान खराब होने से लाखों के नुकसान का...

परवाणू के नए बस अड्डे में तेज बारिश के बाद जलभराव हो गया और पानी कई दुकानों के अंदर तक पहुंच गया। दुकानदारों के अनुसार सामान, फ्रिज और बिजली के उपकरण खराब हुए हैं। जल निकासी व्यवस्था पर अब गंभीर सवाल उठ रहे हैं।