Shimla: शिमला के नेरूवा में दर्दनाक सड़क हादसा: एक व्यक्ति की मौत, तीन घायल

Date:

--Advertisement--

नेरूवा में अल्टो कार दुर्घटना: एक की मौत, तीन घायल

2 जनवरी 2025 की शाम लगभग 4:30 बजे नेरूवा मुख्य मार्ग पर स्थित नेवटी पेट्रोल पंप के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई। अल्टो कार (HP63E 1929) अनियंत्रित होकर करीब 10 मीटर नीचे झाड़ियों में जा गिरी। गाड़ी में चार लोग सवार थे, जिनमें दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल थे।

स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद करते हुए सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल नेरूवा पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद सुनी राम (ग्राम शेखल, तहसील रोहडू) को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया।

घायलों के नाम और विवरण:

  1. गीता राम (49 वर्ष), पुत्र साजनु राम, गांव झरोग, तहसील जुब्बल, जिला शिमला।
  2. रजना देवी (44 वर्ष), पत्नी गीता राम, गांव झरोग, तहसील जुब्बल, जिला शिमला।
  3. सरोज (37 वर्ष), पत्नी बलदेव सिंह, गांव झरोग, तहसील जुब्बल, जिला शिमला।

मृतक की पहचान:

सुनी राम (60 वर्ष), पुत्र पंची राम, ग्राम शेखल, तहसील रोहडू, जिला शिमला।

प्रशासन का राहत कदम:

हादसे के बाद प्रशासन ने तत्काल सहायता के तहत घायलों को ₹5,000-₹5,000 और मृतक के परिजनों को ₹25,000 राहत राशि देने के निर्देश जारी किए हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

नेपाल में तबाही के बीच चंबा के युवक का आया फोन, बोला- ‘मां मैं सुरक्षित हूं’; टनल में होने से बची जान

नेपाल में बाढ़ और आपदा के बीच चंबा के सलूणी निवासी सलमान खान उर्फ जानू ने व्हाट्सएप कॉल कर परिवार को अपने सुरक्षित होने की जानकारी दी। टनल के अंदर काम कर रहे होने के कारण वह आपदा की चपेट में आने से बच गया।

हिमाचल के इन खिलाड़ियों ने दुनिया में बढ़ाया देवभूमि का मान, कबड्डी से क्रिकेट और हॉकी से शूटिंग तक रचा इतिहास; पढ़ें पूरी कहानी

हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने कबड्डी, क्रिकेट, हॉकी, वॉलीबाल, शूटिंग, तलवारबाजी, बॉक्सिंग और पैरा खेलों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। सिरमौर, चंबा, मंडी, बिलासपुर और शिमला के इन खिलाड़ियों की सफलता की पूरी कहानी पढ़ें।

हिमाचल के मंडी में 20 वर्षीय युवक लापता, 24 अगस्त को घर से निकला था हर्ष; मां की सोने की बालियां भी साथ ले...

जिला मंडी की उपतहसील कटौला का 20 वर्षीय हर्ष कुमार 24 अगस्त की शाम घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटा। परिजनों की शिकायत पर पधर पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।

HRTC बस में नाबालिग से जबरन साफ करवाई उल्टी, यात्रियों ने जताया विरोध; प्रबंधन ने माना गलत व्यवहार

HRTC की होशियारपुर से धनड़ जा रही बस में नाबालिग यात्री से कथित तौर पर जबरन उल्टी साफ करवाने का मामला सामने आया है। यात्रियों के विरोध के बाद HRTC प्रबंधन ने परिचालक के व्यवहार को गलत माना और कर्मचारियों को उचित दिशा-निर्देश जारी करने की बात कही।