Lahaul-Spiti: जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में बीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस का पलड़ा भारी

Date:

--Advertisement--

जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में राजनीतिक संकट गहराता जा रहा है। पंचायत समिति के 15 में से 8 सदस्यों ने बीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर जिला पंचायत अधिकारी सचिन ठाकुर को सौंप दिया है।

वार्ड नंबर 12 से भाजपा समर्थित सोनम टशी बीडीसी अध्यक्ष हैं, जबकि त्रिलोकनाथ वार्ड नंबर 2 से राकेश सिंह उपाध्यक्ष हैं। 15 सदस्यीय पंचायत समिति में भाजपा समर्थित 8 सदस्य, कांग्रेस समर्थित 6 सदस्य और एक निर्दलीय सदस्य थे। हाल ही में एक निर्दलीय सदस्य और एक भाजपा समर्थित सदस्य ने कांग्रेस का दामन थाम लिया, जिससे कांग्रेस का पलड़ा भारी हो गया है।

पंचायत समिति के सदस्य इस प्रकार हैं:

  • रीता (तिंदी वार्ड)
  • शीला (उदयपुर वार्ड)
  • दलीप सिंह (तिंगरेट वार्ड)
  • राकेश सिंह (त्रिलोकनाथ वार्ड)
  • दिनेश कुमार (थिरोट वार्ड)
  • प्रोमिला (जाहलमा, गोंदला, और गोहरमा वार्ड)
  • हीरा दासी (शांशा वार्ड)
  • भावना (तांदी वार्ड)
  • विपिन शाशनी (गौशाल वार्ड)
  • केसंग (केलांग वार्ड)
  • टशी सोनम (कोलंग वार्ड)
  • नवांग (कारदंग वार्ड)
  • अंजू देवी (सिस्सू वार्ड)।

भाजपा विधायक रवि ठाकुर के भाजपा में शामिल होने के बाद भाजपा नेता डॉ. रामलाल मारकंडा ने लाहौल-स्पीति विकास मंच का गठन किया था। हालांकि, अब ऐसा लगता है कि भाजपा क्षेत्र में कमजोर हो रही है।

जिला पंचायत अधिकारी सचिन ठाकुर ने बताया कि बीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। इस मामले पर चर्चा के लिए 10 जनवरी को जिला परिषद कार्यालय में बैठक निर्धारित की गई है।

यह राजनीतिक घटनाक्रम लाहौल-स्पीति के शक्ति संतुलन को फिर से परिभाषित कर सकता है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

चंबा में रावी नदी को लेकर बड़ा अलर्ट, 29 अगस्त रात से खुलेंगे बांध के गेट; इस समय तक नदी किनारे जाने पर रोक

चंबा में चमेरा-II और चमेरा-III बांधों से सिल्ट फ्लशिंग के लिए 29 अगस्त रात 11 बजे से गेट खोले जाएंगे। इससे रावी नदी का जलस्तर और बहाव बढ़ सकता है। एनएचपीसी ने लोगों को नदी किनारे न जाने की चेतावनी दी है।

हिमाचल के सरकारी CBSE स्कूलों में 117 कंप्यूटर शिक्षकों की नियुक्ति, ₹30 हजार मानदेय; जानें पूरी शर्तें

हिमाचल प्रदेश के सरकारी CBSE स्कूलों में 117 कंप्यूटर शिक्षकों की नियुक्ति हुई है। शिक्षकों को 30 हजार रुपये मासिक निश्चित मानदेय मिलेगा और नियुक्ति पांच वर्ष के लिए अस्थायी आधार पर होगी। जानें नियुक्ति की पूरी शर्तें।

Kangra: 30 अगस्त को धर्मशाला के इन इलाकों में 2 घंटे बिजली रहेगी बंद, देखें पूरी लिस्ट

धर्मशाला में 30 अगस्त को कचैहरी और एजुकेशन फीडर से जुड़े कई इलाकों में दोपहर 1 बजे से शाम 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों की सूची जारी कर लोगों से सहयोग की अपील की है।

परवाणू के नए बस अड्डे में बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल, दुकानों में घुसा पानी; सामान खराब होने से लाखों के नुकसान का...

परवाणू के नए बस अड्डे में तेज बारिश के बाद जलभराव हो गया और पानी कई दुकानों के अंदर तक पहुंच गया। दुकानदारों के अनुसार सामान, फ्रिज और बिजली के उपकरण खराब हुए हैं। जल निकासी व्यवस्था पर अब गंभीर सवाल उठ रहे हैं।