Una: ऊना के निजी अस्पताल में महिला की ऑपरेशन के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Date:

--Advertisement--

ऊना जिला मुख्यालय के समीप रक्कड़ कॉलोनी स्थित एक निजी अस्पताल में मंगलवार देर रात एक महिला की ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतका के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में तैनात एक स्त्री रोग विशेषज्ञ पर लापरवाही का आरोप लगाया। घटना के बाद अस्पताल में हंगामा हो गया, जिसे शांत करने के लिए ऊना सदर थाने के एसएचओ मनोज वालिया को दल-बल के साथ मौके पर पहुंचना पड़ा।

मृत महिला की पहचान जसविंद्र कौर के रूप में हुई है, जो पंजाब की रहने वाली थीं। जसविंद्र कौर के पति, मोहिंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी को सोमवार को ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में इलाज के लिए लाया था। डॉक्टर ने उन्हें बताया कि जसविंद्र के पेट में रसौली है और ऑपरेशन की जरूरत है। डॉक्टर ने ऑपरेशन के लिए मंगलवार का दिन तय किया और उन्हें निजी अस्पताल भेज दिया।

मोहिंदर सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी ने जब डॉक्टर से कॉल पर संपर्क किया, तो डॉक्टर के पति ने फोन उठाया और उन्हें व्हाट्सएप कॉल करने की सलाह दी। मंगलवार सुबह उनकी बेटियां जसविंद्र कौर को लेकर क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचीं, जहां से डॉक्टर ने उन्हें रक्कड़ कॉलोनी के एक निजी अस्पताल में जाने को कहा।

Advertisement – HIM Live Tv

शाम चार बजे डॉक्टर ने निजी अस्पताल में ऑपरेशन शुरू किया। ऑपरेशन के दौरान ही अस्पताल में भगदड़ मच गई। जब परिजनों ने अस्पताल के स्टाफ से पूछा, तो उन्हें कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला और उनकी मां से मिलने भी नहीं दिया गया। कुछ समय बाद उन्हें बताया गया कि जसविंद्र की मौत हो चुकी है।

मोहिंदर सिंह का कहना है कि उनकी पत्नी स्वस्थ अवस्था में सिर्फ रसौली के ऑपरेशन के लिए अस्पताल आई थी, लेकिन डॉक्टर की लापरवाही के कारण उनकी मौत हो गई। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर डॉक्टर पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन करेंगे।

वहीं, निजी अस्पताल के निदेशक ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि ऑपरेशन सफल था, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव और बीपी बढ़ने के कारण महिला की जान चली गई। जब उनसे ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर का नाम पूछा गया, तो उन्होंने जवाब देने से इनकार कर दिया, क्योंकि इससे सरकारी डॉक्टरों द्वारा निजी अस्पतालों में सेवाएं देने की बात उजागर हो जाती।

पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर क्षेत्रीय अस्पताल की महिला चिकित्सक और निजी अस्पताल के डॉक्टरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा।

इस घटना ने सरकारी और निजी अस्पतालों में चिकित्सा लापरवाही की गंभीरता को उजागर कर दिया है। परिजनों को न्याय की उम्मीद है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शिमला में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा वार! घर से मिली 991 ग्राम अफीम और ₹2.12 लाख नकदी

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने चौड़ा मैदान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 991 ग्राम अफीम, 2.12 लाख रुपये नकदी और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।

हिमाचल में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! एक ही दिन में 2 कारों से 1.426 किलो चरस बरामद, 6 युवक गिरफ्तार

मंडी के सुंदरनगर में पुलिस ने एक ही दिन में दो अलग-अलग कारों से 1 किलो 426 ग्राम चरस बरामद कर छह युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।

शिमला-गगल फ्लाइट पर डबल मार! खराब मौसम के साथ दोगुना किराया, यात्रियों ने बनाया दूरी

शिमला-गगल के बीच एलायंस एयर की उड़ानें खराब मौसम और दोगुने हवाई किराए की वजह से प्रभावित हो रही हैं। यात्रियों ने बढ़े किराए के चलते सड़क मार्ग को प्राथमिकता देना शुरू कर दिया है।

30 हजार की बैटरियां चुराकर भागा था चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा, स्कूटी भी जब्त

सोलन के कसौली में एचआरटीसी बस से 30 हजार रुपये की दो बैटरियां चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद हुई है।