Kangra: गगल से शाहपुर तक फोरलेन पर सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त, अवैध कट होंगे बंद; CCTV और स्पीड मॉनिटरिंग के निर्देश

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा। कांगड़ा जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने कदम उठाए हैं। पुलिस अधीक्षक कांगड़ा की अगुवाई में गगल–शाहपुर–मटौर–कच्छयारी फोरलेन मार्ग का NHAI अधिकारियों और स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ संयुक्त निरीक्षण किया गया।

Advertisement​

निरीक्षण के दौरान सड़क सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न कमियों को चिन्हित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को फोरलेन पर ट्रैफिक साइन बोर्ड लगाने, CCTV कैमरे स्थापित करने, वाहनों की गति पर नजर रखने के लिए स्पीड मॉनिटरिंग की व्यवस्था करने और अवैध कट बंद करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही यातायात प्रबंधन को और बेहतर बनाने के लिए भी जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए गए।

निरीक्षण के बाद सभी संबंधित विभागों को जल्द से जल्द सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। किए गए कार्यों और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा दो सप्ताह बाद की जाएगी।

Advertisement

कांगड़ा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना उसकी प्राथमिकता है।

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: गोरड़ा-बोह सड़क पर श्रेय लेने की होड़, भाजपा ने कांग्रेस नेताओं से पूछा- 14.96 करोड़ देने वाली केंद्र सरकार का आभार क्यों नहीं?

गोरड़ा-बोह सड़क के निर्माण को लेकर भाजपा ने कांग्रेस नेताओं पर श्रेय लेने का आरोप लगाया है। भाजपा नेताओं के मुताबिक, PMGSY के तहत केंद्र सरकार ने 7 मार्च 2024 को करीब 20 किलोमीटर सड़क के लिए 14.96 करोड़ रुपये स्वीकृत किए थे।

Kangra: शाहपुर फोरलेन पर हादसों को रोकने के लिए एक्शन में पुलिस, SP ने ब्लैक स्पॉट्स का किया निरीक्षण; स्पीड कैमरे और बैरिकेट्स लगाने...

शाहपुर फोरलेन पर लगातार हो रहे सड़क हादसों के बाद एसपी कुलभूषण वर्मा ने पुलिस टीम के साथ ब्लैक स्पॉट्स का निरीक्षण किया। विधायक केवल सिंह पठानिया की पहल पर निर्माणकर्ता कंपनी को स्पीड लिमिट कैमरे, बैरिकेट्स और अन्य सुरक्षा इंतजाम जल्द लगाने के निर्देश दिए गए।

Kangra: हारचक्कियां स्कूल में NSS शिविर का समापन, नशे के खिलाफ नाटक से विद्यार्थियों ने दिया जागरूकता का संदेश

शाहपुर के पीएमश्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हारचक्कियां में 19 से 25 नवंबर तक आयोजित सात दिवसीय NSS विशेष शिविर का समापन हुआ। समारोह में विद्यार्थियों ने नशे के दुष्प्रभावों पर नाटक प्रस्तुत कर जागरूकता का संदेश दिया।

Kangra: रेलवे स्टेशन के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5.66 ग्राम चिट्टे के साथ 34 वर्षीय युवक गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने रेलवे स्टेशन कांगड़ा रोड पर टांडा पुल के पास कार्रवाई करते हुए 5.66 ग्राम चिट्टे के साथ पठियार निवासी 34 वर्षीय करण कटोच को गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना कांगड़ा में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।