हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भाली में शनिवार को एक 17 वर्षीय युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। युवती का शव उसके घर के नजदीक एक पेड़ से लटका हुआ था। बताया जा रहा है कि वह 17 नवंबर से लापता थी। शव मिलने की सूचना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवती का शव घर के पास पेड़ से लटका मिला है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवती की मौत आत्महत्या के कारण हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है। मामले में हत्या की आशंका सहित अलग-अलग पहलुओं को लेकर चर्चा हो रही है, लेकिन अभी तक किसी भी आशंका की पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही कोटला थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। युवती की मौत के वास्तविक कारणों का पता पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।



For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


