धर्मशाला, 17 नवंबर। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की तीन महत्वपूर्ण सड़कों से जुड़े कार्यों को लेकर विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंगलवार को तपोवन स्थित हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर में हुई इस बैठक में सड़कों से संबंधित कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई।

बैठक में डल से गद्दी बस्ती सड़क, बर्नेट-घेरा सड़क और नड्डी से गतड़ी सड़क को लेकर विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान एसडीएम धर्मशाला मोहित रत्न, लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता विकास सूद, अधीक्षण अभियंता बी.एम. ठाकुर और तहसीलदार धर्मशाला मौजूद रहे।
केवल सिंह पठानिया ने तीनों सड़कों से जुड़े कार्यों की स्थिति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से इन कार्यों को लेकर उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।



For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


