मैक्लोडगंज में परिवार के साथ सार्वजनिक जगह पर पी रहा था शराब, पुलिस से उलझना पड़ा महंगा; 5 हजार का जुर्माना

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हंगामा करना पंजाब के एक पर्यटक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही उसे भविष्य में ऐसी हरकत दोबारा न करने की सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया गया।

Advertisement​

जानकारी के अनुसार, रविवार को मैक्लोडगंज पुलिस की टीम कानून और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित पेट्रोलिंग और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मैक्लोडगंज चौक पर एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ सार्वजनिक स्थान पर शराब पीता हुआ मिला। पुलिस टीम ने जब मौके पर पहुंचकर उससे पूछताछ की तो वह भड़क गया और चौक पर जोर-जोर से शोर-शराबा करने लगा। उसके हंगामे के कारण मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस के सरकारी कार्य में भी बाधा पहुंची।

स्थिति को देखते हुए पुलिस टीम उसे पकड़कर थाने ले गई। पूछताछ के दौरान उसकी पहचान गुरतेज सिंह निवासी मकान नंबर-23 एवेन्यू, अमृतसर (पंजाब) के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश पुलिस अधिनियम की धारा 114 के तहत कार्रवाई करते हुए 5,000 रुपये का जुर्माना वसूला।

Advertisement

वहीं, कांगड़ा पुलिस ने स्थानीय लोगों और बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन न करें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि देवभूमि की शांति और कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

चंबा में किराये के कमरे से 7.59 ग्राम चिट्टा बरामद, अमृतसर का 36 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार; नकदी और सिरिंज भी मिली

चंबा के मुगला में एसआईयू टीम ने डीएवी स्कूल के पास एक किराये के कमरे से 7.59 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने अमृतसर निवासी 36 वर्षीय राजन महाजन को गिरफ्तार कर 5,300 रुपये नकद और सिरिंज भी कब्जे में ली है।

हिमाचल वक्फ बोर्ड में एडवोकेट टीपू खान को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने बोर्ड के नए सदस्य

हिमाचल प्रदेश में एडवोकेट टीपू खान को वक्फ बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और बोर्ड अध्यक्ष नासिर मोहम्मद रावत का आभार जताया। कई नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई दी।

Chamba: 100 साल के जमीतू ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, बोले- मुझे नहीं चाहिए PM आवास योजना का पैसा, किसी गरीब को दें

चंबा के घुडेरा गांव के 100 वर्षीय जमीतू ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिलने वाली मकान निर्माण की राशि लेने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि उनके पास पहले से मकान है, इसलिए यह सहायता किसी जरूरतमंद गरीब को दी जाए।

हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट को मिला नया अध्यक्ष, डॉ. बलबीर ठाकुर सर्वसम्मति से चुने गए

हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के चुनाव में डॉ. बलबीर ठाकुर को सर्वसम्मति से नया प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मीडिया की भूमिका, चुनौतियों और उद्योगों की समस्याओं पर भी चर्चा हुई।