Chamba: 100 साल के जमीतू ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, बोले- मुझे नहीं चाहिए PM आवास योजना का पैसा, किसी गरीब को दें

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की सलूणी पंचायत के गांव घुडेरा निवासी 100 वर्षीय जमीतू ने ईमानदारी और स्वाभिमान की ऐसी मिसाल पेश की है, जिसकी हर तरफ सराहना हो रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें मकान निर्माण के लिए आर्थिक सहायता देने के लिए चुना गया था, लेकिन जमीतू ने यह राशि लेने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि उनके पास पहले से ही रहने और बैठने योग्य मकान है, इसलिए उन्हें सरकारी सहायता की जरूरत नहीं है।

Advertisement​

जमीतू की इस सोच और ईमानदार पहल की सराहना करते हुए ग्राम पंचायत सलूणी के प्रधान मदन मोहन शर्मा और सेवानिवृत्त चीफ फार्मासिस्ट प्रेम सिंह ने उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधान मदन मोहन शर्मा ने कहा कि आज के दौर में जहां हर कोई सरकारी सुविधाओं का लाभ लेना चाहता है, वहीं करीब 100 वर्ष की उम्र में जमीतू ने ईमानदारी, संतोष और समाज के प्रति जिम्मेदारी की अनूठी मिसाल पेश की है। उन्होंने कहा कि इंसान की असली अमीरी धन-दौलत में नहीं, बल्कि उसके विचारों, संस्कारों और ईमानदारी में होती है।

जमीतू ने सोमवार को आयोजित ग्रामसभा में भी अपनी बात दोहराई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सरकार ने उन्हें मकान निर्माण के लिए चयनित किया था और इसके लिए मिलने वाली राशि उन्होंने लेने से इनकार कर दिया है। उन्होंने आग्रह किया कि यह पैसा किसी ऐसे गरीब व्यक्ति को दिया जाए, जिसे वास्तव में इसकी जरूरत है। जमीतू ने स्पष्ट किया कि उनके पास रहने के लिए पहले से मकान मौजूद है।

Advertisement

ग्रामसभा में जमीतू के इस फैसले का लोगों ने तालियां बजाकर स्वागत किया और उनकी जमकर सराहना की। 100 साल की उम्र में दिखाई गई उनकी ईमानदारी और स्वाभिमान ने समाज के सामने एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया है।

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट को मिला नया अध्यक्ष, डॉ. बलबीर ठाकुर सर्वसम्मति से चुने गए

हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के चुनाव में डॉ. बलबीर ठाकुर को सर्वसम्मति से नया प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मीडिया की भूमिका, चुनौतियों और उद्योगों की समस्याओं पर भी चर्चा हुई।

सुंदरनगर में शराब के नशे में बेटे ने पिता पर किया हमला, बहू को बचाने पहुंचे 68 वर्षीय बुजुर्ग को बाल्टी से पीटा

सुंदरनगर के जड़ोल में शराब के नशे में बेटे ने पत्नी से विवाद के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे 68 वर्षीय पिता पर कपड़े धोने वाली बाल्टी से हमला कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सिरमौर के राजगढ़ में 10 साल के बच्चे को कुत्ते ने काटा, पीठ से निकलने लगा खून; पुलिस ने दर्ज किया केस

सिरमौर के राजगढ़ में 10 साल के बच्चे को एक पालतू कुत्ते ने पीठ पर काट लिया। पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिमला में भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरी ऑल्टो कार, तीन लोगों की मौत और दो गंभीर घायल

शिमला के रामपुर में गौरा-मशनु सड़क मार्ग पर पशाड़ा कैंची के पास ऑल्टो कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं।