सुंदरनगर में शराब के नशे में बेटे ने पिता पर किया हमला, बहू को बचाने पहुंचे 68 वर्षीय बुजुर्ग को बाल्टी से पीटा

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के जड़ोल क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के दौरान एक बेटे ने अपने ही 68 वर्षीय पिता पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। आरोप है कि शराब के नशे में धुत्त बेटा अपनी पत्नी के साथ गाली-गलौच कर रहा था। बहू को बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंचे पिता को बेटे के गुस्से का सामना करना पड़ा। आरोपी ने कपड़े धोने वाली बाल्टी से उन पर वार कर दिया।

Advertisement​

जड़ोल निवासी प्रेम लाल (68) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रात करीब 8 बजे उनका बेटा शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ बहसबाजी और गाली-गलौच कर रहा था। घर में विवाद बढ़ता देख उन्होंने बीच-बचाव कर बेटे को शांत कराने की कोशिश की। आरोप है कि इससे बेटा और भड़क गया और उसने कपड़े धोने वाली बाल्टी से पिता पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया।

शिकायत के अनुसार, आरोपी ने पिता को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद प्रेम लाल ने पुलिस थाना सुंदरनगर में शिकायत दर्ज करवाई। डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी बेटे के खिलाफ थाना सुंदरनगर में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Chamba: 100 साल के जमीतू ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, बोले- मुझे नहीं चाहिए PM आवास योजना का पैसा, किसी गरीब को दें

चंबा के घुडेरा गांव के 100 वर्षीय जमीतू ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिलने वाली मकान निर्माण की राशि लेने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि उनके पास पहले से मकान है, इसलिए यह सहायता किसी जरूरतमंद गरीब को दी जाए।

हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट को मिला नया अध्यक्ष, डॉ. बलबीर ठाकुर सर्वसम्मति से चुने गए

हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के चुनाव में डॉ. बलबीर ठाकुर को सर्वसम्मति से नया प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मीडिया की भूमिका, चुनौतियों और उद्योगों की समस्याओं पर भी चर्चा हुई।

सिरमौर के राजगढ़ में 10 साल के बच्चे को कुत्ते ने काटा, पीठ से निकलने लगा खून; पुलिस ने दर्ज किया केस

सिरमौर के राजगढ़ में 10 साल के बच्चे को एक पालतू कुत्ते ने पीठ पर काट लिया। पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिमला में भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरी ऑल्टो कार, तीन लोगों की मौत और दो गंभीर घायल

शिमला के रामपुर में गौरा-मशनु सड़क मार्ग पर पशाड़ा कैंची के पास ऑल्टो कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं।