हिमाचल प्रदेश की उभरती गायिका जाह्नवी शर्मा का नया पहाड़ी गीत ‘जिंदड़िए’ रविवार को शाहपुर में एक समारोह के दौरान जारी किया गया। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के पूर्व उप निदेशक पितांबर सिंह राणा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

समारोह में जाह्नवी शर्मा के संगीत शिक्षक नवीन वशिष्ठ, पूर्व सैनिक सुरिंदर पटियाल, अरुण कौशल, गीत के निर्देशक आशीष भारद्वाज, जाह्नवी के पिता जगदीश शर्मा और अमरीक राणा विशेष रूप से शामिल हुए।
पिता ने लिखे गीत के बोल, बेटी ने दी आवाज
‘जिंदड़िए’ गीत की खास बात यह है कि इसके बोल जाह्नवी शर्मा के पिता जगदीश शर्मा ने लिखे हैं, जबकि इसे जाह्नवी ने अपनी आवाज दी है। गीत में विशाल भारद्वाज और पायल भारद्वाज ने अभिनय किया है। इसका संगीत सुरेंद्र नेगी ने तैयार किया है।

अतिथियों ने जाह्नवी को दी शुभकामनाएं
कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने जाह्नवी शर्मा को उनकी नई संगीत प्रस्तुति के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की युवा प्रतिभाएं अपनी कला के जरिए प्रदेश की संस्कृति और संगीत को नई पहचान दिला रही हैं। जाह्नवी शर्मा का यह प्रयास भी इसी दिशा में सराहनीय कदम है।


For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


