जयराम ठाकुर को नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी से हटाने के लिए दिल्ली जा रहे BJP के गुट? CM सुक्खू ने किया बड़ा दावा

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा सत्र से पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विपक्ष को सदन में अपनी जिम्मेदारी निभाने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम केवल सरकार पर आरोप लगाना और वॉकआउट करना नहीं है, बल्कि जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा में हिस्सा लेना भी है। सरकार से सवाल पूछना विपक्ष का अधिकार है, लेकिन सवाल पूछने के बाद उनके जवाब सुनने का धैर्य भी होना चाहिए।

सीएम सुक्खू ने कहा कि भाजपा विधायक सदन में प्रश्न पूछने के बाद वॉकआउट कर देते हैं। जब वे सवाल पूछते हैं, तो उन्हें जवाब सुनने के लिए भी सदन में मौजूद रहना चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा नेताओं की सुनने की शक्ति बहुत कम हो चुकी है।

Advertisement​

मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया कि भाजपा विधायकों ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर काफी दबाव बना रखा है। उनके अनुसार, पांच गुटों में बंटी भाजपा के कई गुट जयराम ठाकुर को नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी से हटाने के लिए बार-बार दिल्ली के चक्कर लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार तक भी इस तरह की जानकारी पहुंची है।

शुक्रवार को मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकाथॉन के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि जयराम ठाकुर भाजपा के पांच गुटों के बीच सामंजस्य नहीं बैठा पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सरकार ने एक साल पहले युवा पीढ़ी के साथ मिलकर चिट्टे के खिलाफ लड़ाई शुरू की थी और अब मंडी में इतनी बड़ी वॉकाथॉन आयोजित की गई है।

सभी भाजपा विधायक आते तो अच्छा होता

सीएम सुक्खू ने कहा कि अगर मंडी जिले के सभी भाजपा विधायक भी इस कार्यक्रम में शामिल होते तो अच्छा रहता। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सामाजिक और सरकार का कार्यक्रम है, किसी राजनीतिक दल का आयोजन नहीं है।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा नेता अब यह कह सकते हैं कि उन्हें निमंत्रण नहीं दिया गया, लेकिन सामाजिक कार्यों में किसी न्योते की जरूरत नहीं होती। जिसे शामिल होना होता है, वह आ सकता है। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश के युवाओं को नशे से बचाने की लड़ाई है।

चिट्टे के खिलाफ कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने दो साल तक प्रदेश में पिट एनडीपीएस एक्ट लागू नहीं किया था। उनकी सरकार ने सत्ता में आते ही इसे लागू किया। उन्होंने कहा कि इस कानून के प्रावधानों के तहत चिट्टा तस्करों को छह महीने तक हिरासत में रखा जा सकता है। इसके अलावा उनकी संपत्ति फ्रीज करने और उसे तोड़ने तक का प्रावधान है।

सीएम ने दावा किया कि भाजपा सरकार के समय प्रदेश में चिट्टे का कारोबार चरम पर था, जबकि मौजूदा सरकार के प्रयासों से हिमाचल में चिट्टे से जुड़े मामलों में 50 प्रतिशत की कमी आई है।

दिसंबर से शुरू होगा ‘निरंतर खेलो हिमाचल, चिट्टा मुक्त हिमाचल’ अभियान

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल के इतिहास में पहली बार ‘निरंतर खेलो हिमाचल, चिट्टा मुक्त हिमाचल’ अभियान आयोजित किया जा रहा है। यह अभियान दिसंबर महीने से शुरू होगा और इसके लिए अब तक 10 हजार रजिस्ट्रेशन हो चुकी हैं।

Advertisement

उन्होंने बताया कि अभियान को एसडीएम स्तर पर शुरू किया जाएगा और इसमें आठ खेलों को शामिल किया गया है। प्रतियोगिता में प्रदेश स्तर पर पहला स्थान हासिल करने वाली टीम को 31 लाख रुपये, दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 21 लाख रुपये और तीसरे स्थान पर आने वाली टीम को 11 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।

सीएम सुक्खू ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना और उन्हें चिट्टे जैसे नशे से दूर रखना है।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कंगना रनौत की गांधी परिवार पर पोस्ट को लेकर FIR दर्ज, शिमला पुलिस ने इन 3 धाराओं में शुरू की जांच

कंगना रनौत की गांधी परिवार को लेकर सोशल मीडिया पोस्ट के मामले में शिमला पुलिस ने FIR दर्ज की है। अतुल शर्मा की शिकायत पर BNS की धारा 196, 353 और 356 के तहत मामला दर्ज हुआ है। एसपी गौरव सिंह ने जांच की पुष्टि की है।

अनुराग ठाकुर का बड़ा दावा- 2027 में हिमाचल से कांग्रेस की विदाई तय! बोले- जनता को फर्जी गारंटियों से मिलेगी मुक्ति

धर्मशाला दौरे पर पहुंचे भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर हिमाचल को 1.12 लाख करोड़ रुपये के कर्ज में डुबोने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा सत्ता में लौटेगी। अनुराग ठाकुर धर्मशाला कॉलेज के शताब्दी समारोह में मुख्य अतिथि भी बने।

हिमाचल के ग्रामीणों को बड़ी राहत! पुश्तैनी जमीन पर घर-दुकान बनाने के लिए नहीं पास करवाना होगा नक्शा, पंचायत से ही मिलेगी NOC

हिमाचल के ग्रामीण क्षेत्रों में पुश्तैनी जमीन पर घर या दुकान बनाने के लिए टीसीपी विभाग से नक्शा पास करवाने की जरूरत नहीं होगी। एसडीएम डॉ. ओपी यादव ने बताया कि धारा 30-ए के तहत 600 वर्ग मीटर तक आवासीय और 100 वर्ग मीटर तक व्यावसायिक निर्माण को छूट है। पंचायत स्तर पर ही NOC मिलेगी।

हिमाचल में गोली लगने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा; हत्या या शिकार के दौरान चली गोली?

हिमाचल के सिरमौर जिले के शिलाई में 55 वर्षीय खजान सिंह की संदिग्ध मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से गोली लगने की पुष्टि हुई है। पुलिस हत्या के साथ-साथ शिकार के दौरान चली गोली लगने की आशंका से भी जांच कर रही है।