हिमाचल में बेटे को नौकरी दिलाने के लिए पिता ने बदले नियुक्ति के दस्तावेज! 17 साल की उम्र में मिली नौकरी, अब दोनों पर FIR

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में बेटे को नौकरी दिलाने के लिए पिता की ओर से पद का कथित दुरुपयोग करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पिता ने खुद नियुक्ति का प्रस्ताव तैयार किया और बाद में उसमें बदलाव कर अपने बेटे को नौकरी दिलाई। इतना ही नहीं, जरूरी मंजूरी के बिना बेटे को हर महीने वेतन भी दिया जाता रहा। मामले की जांच के बाद अब विजिलेंस ने पिता और बेटे दोनों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

17 साल की उम्र में बेटे को दे दी नौकरी

इस मामले में भरमाड़ निवासी मुलख राज ने शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के अनुसार, हरदेव सिंह को 15 फरवरी 2001 को विक्रेता और सहायक सचिव के पद पर नियुक्त किया गया था। उस समय उसकी उम्र महज 17 साल पांच महीने थी। इतनी कम उम्र में नियुक्ति दिए जाने को लेकर शिकायतकर्ता ने सवाल उठाए थे।

Advertisement​

नियुक्ति प्रस्ताव में दूसरे पेन से जोड़े गए शब्द

जांच में सामने आया कि नियुक्ति का प्रस्ताव हरदेव सिंह के पिता शेर सिंह ने खुद तैयार किया था। प्रस्ताव में ‘अवैतनिक रूप से’ शब्द बाद में दूसरे पेन से जोड़े गए थे। पूछताछ के दौरान शेर सिंह ने भी स्वीकार किया कि ये शब्द अलग पेन से लिखे गए थे।

जांच में यह भी पता चला कि हरदेव सिंह को 30 जनवरी 2003 से हर महीने 2,200 रुपये वेतन दिया जाने लगा था। जबकि इस भुगतान के लिए सहायक पंजीयक से पहले मंजूरी लेने का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला।

पढ़ाई के दौरान भी खाते में आता रहा वेतन

विभागीय जांच में हरदेव सिंह की नियुक्ति को नियमों के खिलाफ पाया गया। जांच के मुताबिक, उसकी वास्तविक नियुक्ति 5 अक्तूबर 2004 को हुई थी। वहीं, हरदेव सिंह ने वर्ष 2001 से 2005 तक नियमित विद्यार्थी के रूप में बीए की पढ़ाई भी की। इस दौरान भी वह सहकारी सभा से वेतन लेता रहा।

Advertisement

26,400 रुपये का वेतन वापस जमा करवाया

मामले में विभागीय कार्रवाई के बाद जून 2006 से मई 2007 तक की अवधि का 26,400 रुपये वेतन वापस जमा करवाया गया था। हालांकि, जांच में बाकी अवधि के वेतन की पूरी रकम वापस लिए जाने से संबंधित कोई रिकॉर्ड नहीं मिला।

इन्हीं तथ्यों के आधार पर विजिलेंस ने अब पिता शेर सिंह और बेटे हरदेव सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में गोली लगने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा; हत्या या शिकार के दौरान चली गोली?

हिमाचल के सिरमौर जिले के शिलाई में 55 वर्षीय खजान सिंह की संदिग्ध मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से गोली लगने की पुष्टि हुई है। पुलिस हत्या के साथ-साथ शिकार के दौरान चली गोली लगने की आशंका से भी जांच कर रही है।

हिमाचल की सरकारी संपत्तियां निजी हाथों में देने पर सुक्खू सरकार घिरी, BJP विधायक राकेश जम्वाल ने उठाए बड़े सवाल

हिमाचल की सरकारी संपत्तियों को निजी हाथों में सौंपने के मुद्दे पर भाजपा विधायक राकेश जम्वाल ने सुक्खू सरकार को घेरा है। उन्होंने दिल्ली के हिमाचल निकेतन, पीटरहॉफ, वाइल्डफ्लावर हॉल और एचपीटीडीसी के होटलों के संचालन को लेकर सवाल उठाए हैं।

हिमाचल की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपये, 3.50 लाख महिलाओं को फायदा; 300 यूनिट मुफ्त बिजली समेत सुक्खू कैबिनेट के बड़े फैसले

हिमाचल की सुक्खू सरकार ने मुख्यमंत्री 'अपना परिवार सुखी परिवार' योजना को मंजूरी दे दी है। इसके तहत 18 से 59 वर्ष की 3.50 लाख पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये मिलेंगे। पात्र परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने के साथ कैबिनेट ने भर्ती, स्वास्थ्य, परिवहन और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े कई बड़े फैसले भी लिए हैं।

हिमाचल में 369 लेक्चरर्स की प्रिंसिपल पद पर होगी पदोन्नति? शिक्षा निदेशालय ने 16 नवंबर तक मांगी ACR

हिमाचल प्रदेश में 369 लेक्चरर्स की प्रिंसिपल पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया तेज हो गई है। शिक्षा निदेशालय ने 16 नवंबर 2026 तक लंबित ACR जमा करवाने के निर्देश दिए हैं। सूची में वोकेशनल एजुकेशन के जनरल कैटेगरी के केवल चार लेक्चरर्स शामिल हैं।