हिमाचल में 369 लेक्चरर्स की प्रिंसिपल पद पर होगी पदोन्नति? शिक्षा निदेशालय ने 16 नवंबर तक मांगी ACR

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में लेक्चरर्स की प्रिंसिपल पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया तेज हो गई है। शिक्षा निदेशालय ने प्रमोशन के लिए 369 लेक्चरर्स की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (ACR) मांगी हैं। सभी संबंधित अधिकारियों को 16 नवंबर 2026 तक लंबित एसीआर निदेशालय पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। इस सूची में खास बात यह है कि वोकेशनल एजुकेशन के जनरल कैटेगरी के केवल चार लेक्चरर्स शामिल हैं।

स्कूल शिक्षा निदेशालय शिमला की ओर से जारी मेमो के अनुसार, प्रदेश के सभी डिप्टी डायरेक्टर्स को इस संबंध में जरूरी कार्रवाई करने को कहा गया है। इसके साथ जारी सूची में 369 लेक्चरर्स के नाम शामिल हैं, जिनकी प्रिंसिपल पद पर पदोन्नति के लिए एसीआर जरूरी हैं।

Advertisement​

पांच वर्षों की ACRs अब भी लंबित

निदेशालय के मुताबिक, वर्ष 2021-22 से 2025-26 तक की कई एसीआर संबंधित अधिकारियों की ओर से अब तक जमा नहीं करवाई गई हैं। इस वजह से प्रमोशन प्रक्रिया में देरी होने की आशंका है। इसे देखते हुए विभाग ने लंबित रिकॉर्ड जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

रिपोर्टिंग अधिकारियों को अपने स्तर पर लंबित एसीआर लिखकर निर्धारित समयसीमा के भीतर निदेशालय भेजने को कहा गया है, ताकि पदोन्नति की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके।

Advertisement

ACR पर सीनियरिटी और डोजियर नंबर लिखना जरूरी

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि एसीआर फॉर्म पर संबंधित लेक्चरर का वरिष्ठता क्रमांक और डोजियर संख्या लिखना अनिवार्य होगा। इसके अलावा सभी एसीआर सामान्य डाक के बजाय स्पेशल मैसेंजर के माध्यम से निदेशालय भेजनी होंगी, ताकि रिकॉर्ड समय पर पहुंच सके।

16 नवंबर के बाद नहीं मिलेगा अतिरिक्त समय

निदेशालय ने एसीआर जमा करवाने के लिए 16 नवंबर 2026 अंतिम तारीख तय की है। विभाग ने साफ किया है कि तय समय तक रिकॉर्ड नहीं पहुंचने पर प्रमोशन प्रक्रिया में होने वाली देरी की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी। सभी अधिकारियों को इस काम को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement

अब 369 लेक्चरर्स की नजरें पदोन्नति प्रक्रिया पर टिकी हैं। लंबित एसीआर का रिकॉर्ड पूरा होने के बाद ही प्रिंसिपल पद पर प्रमोशन की अगली प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में गोली लगने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा; हत्या या शिकार के दौरान चली गोली?

हिमाचल के सिरमौर जिले के शिलाई में 55 वर्षीय खजान सिंह की संदिग्ध मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से गोली लगने की पुष्टि हुई है। पुलिस हत्या के साथ-साथ शिकार के दौरान चली गोली लगने की आशंका से भी जांच कर रही है।

हिमाचल की सरकारी संपत्तियां निजी हाथों में देने पर सुक्खू सरकार घिरी, BJP विधायक राकेश जम्वाल ने उठाए बड़े सवाल

हिमाचल की सरकारी संपत्तियों को निजी हाथों में सौंपने के मुद्दे पर भाजपा विधायक राकेश जम्वाल ने सुक्खू सरकार को घेरा है। उन्होंने दिल्ली के हिमाचल निकेतन, पीटरहॉफ, वाइल्डफ्लावर हॉल और एचपीटीडीसी के होटलों के संचालन को लेकर सवाल उठाए हैं।

हिमाचल में बेटे को नौकरी दिलाने के लिए पिता ने बदले नियुक्ति के दस्तावेज! 17 साल की उम्र में मिली नौकरी, अब दोनों पर...

हिमाचल में बेटे को नौकरी दिलाने के लिए पिता पर नियुक्ति प्रस्ताव में बदलाव करने और बिना मंजूरी वेतन दिलाने के आरोप लगे हैं। 17 साल की उम्र में नियुक्ति और पढ़ाई के दौरान वेतन लेने के मामले में विजिलेंस ने पिता-पुत्र के खिलाफ FIR दर्ज की है।

हिमाचल की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपये, 3.50 लाख महिलाओं को फायदा; 300 यूनिट मुफ्त बिजली समेत सुक्खू कैबिनेट के बड़े फैसले

हिमाचल की सुक्खू सरकार ने मुख्यमंत्री 'अपना परिवार सुखी परिवार' योजना को मंजूरी दे दी है। इसके तहत 18 से 59 वर्ष की 3.50 लाख पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये मिलेंगे। पात्र परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने के साथ कैबिनेट ने भर्ती, स्वास्थ्य, परिवहन और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े कई बड़े फैसले भी लिए हैं।