जोड़जी के पास रात करीब 9:30 बजे तेज रफ्तार से आ रही एक गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इसके बाद गाड़ी सड़क किनारे खड़ी दूसरी गाड़ी से जा टकराई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया। पहले गाड़ी सड़क पर पलटी और फिर किनारे खड़ी दूसरी गाड़ी से टकरा गई।
गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं, यातायात प्रभावित होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही।



For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


