धनतेरस पर HRTC के 12 हजार कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 5% DA की किस्त जारी; 8,500 पेंशनरों को भी मिली राहत

Date:

--Advertisement--

त्योहारी सीजन के बीच हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के हजारों कर्मचारियों के लिए धनतेरस का दिन राहत लेकर आया है। लंबे समय से महंगाई भत्ते (DA) की किस्त का इंतजार कर रहे निगम के करीब 12 हजार कर्मचारियों को प्रदेश सरकार ने 5 प्रतिशत डीए जारी कर दिया है। इससे कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिलेगी।

Advertisement​

शुक्रवार को एचआरटीसी प्रबंधन ने कर्मचारियों के लिए 5 प्रतिशत डीए की किस्त जारी कर दी। इस फैसले का सीधा लाभ निगम के चालकों, परिचालकों, मैकेनिकों और कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों को मिलेगा। अगले महीने से डीए की यह बढ़ी हुई राशि कर्मचारियों के मासिक वेतन के साथ नियमित रूप से मिलनी शुरू हो जाएगी।

प्रदेश सरकार ने इस साल पर्यटन निगम, बिजली बोर्ड और नगर निगम के कर्मचारियों को भी 5 प्रतिशत डीए की किस्त जारी की है। इसी कड़ी में अब एचआरटीसी कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए उन्हें भी महंगाई भत्ते का लाभ दिया गया है। त्योहारी सीजन में इस फैसले से कर्मचारियों को आर्थिक मदद मिलेगी और बढ़ती महंगाई के बीच उनके वेतन में भी इजाफा होगा।

पेंशनरों को 3 प्रतिशत डीए

एचआरटीसी के पेंशनरों को भी सरकार ने राहत देते हुए 3 प्रतिशत डीए की किस्त जारी की है। यह राशि अब उनकी पेंशन के साथ मिलती रहेगी। इससे निगम के करीब 8,500 पेंशनरों को लाभ मिलेगा।

Advertisement

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों के उत्थान और उनके हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। कर्मचारियों की सभी देनदारियों का भुगतान समय-समय पर किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि एचआरटीसी कर्मचारियों को 5 प्रतिशत डीए की किस्त जारी कर दी गई है। अगले महीने से यह राशि उनके वेतन के साथ मिलनी शुरू हो जाएगी। वहीं, एचआरटीसी ड्राइवर यूनियन के अध्यक्ष मान सिंह ठाकुर ने डीए की किस्त जारी करने पर प्रदेश सरकार, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का आभार जताया है।

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

दीपावली पर हिमाचल में अलर्ट मोड पर अग्निशमन विभाग, 850 कर्मियों की तैनाती; पटाखे जलाने से पहले जरूर जान लें ये जरूरी बातें

दीपावली पर आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए हिमाचल प्रदेश अग्निशमन विभाग ने करीब 850 कर्मियों और गृह रक्षकों की तैनाती की है। अग्निशमन वाहन और उपकरण अलर्ट मोड पर हैं। विभाग ने लोगों से सुरक्षित तरीके से आतिशबाजी करने और आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबरों पर सूचना देने की अपील की है।

शादी के 4 दिन बाद ही ससुराल से लापता हुई नवविवाहिता, परिवार का आरोप- 16 लाख के गहने और 1.80 लाख रुपये भी गायब

बिलासपुर के भराड़ी क्षेत्र में शादी के चार दिन बाद 22 वर्षीय नवविवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है। परिवार का आरोप है कि घर से करीब 16 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने और 1.80 लाख रुपये की नकदी भी गायब है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Kangra: धर्मशाला में 27 दिसंबर को दौड़ेंगे हजारों धावक, कांगड़ा कार्निवल-2026 का बड़ा आकर्षण होगी मैराथन; जानें रूट और श्रेणियां

कांगड़ा कार्निवल-2026 के तहत 27 दिसंबर को धर्मशाला मैराथन आयोजित होगी। इसमें 3, 5 और 10 किलोमीटर के साथ हाफ मैराथन और फुल मैराथन की श्रेणियां होंगी। नगर निगम आयुक्त जफर इकबाल के अनुसार, देशभर से हजारों धावकों के शामिल होने की उम्मीद है।

Kangra: आईटीआई रैत में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा पूजा, विधायक केवल सिंह पठानिया ने विधिवत की पूजा-अर्चना

धन्वंतरि आईटीआई रैत में भगवान विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक केवल सिंह पठानिया और एसडीएम गणेश ठाकुर ने कार्यक्रम में शिरकत की। विधायक ने विधिवत पूजा-अर्चना कर तकनीकी शिक्षा और युवाओं के कौशल विकास के महत्व पर भी बात की।