Kangra: मटौर वैली ब्रिज पर आज रात 11 बजे से सुबह 7 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगी आवाजाही, 4 नवंबर को वन-वे ट्रैफिक; स्थानीय लोगों के लिए टोल पास भी हुआ सस्ता… SDM डॉ. अंजलि गर्ग ने दी जानकार

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा। मटौर वैली ब्रिज पर निर्माण कार्य के चलते आज 3 नवंबर 2026 की रात 11 बजे से 4 नवंबर की सुबह 7 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। एसडीएम कांगड़ा डॉ. अंजलि गर्ग ने बताया कि इस दौरान एनएच, विद्युत विभाग और पुलिस की टीमें संयुक्त रूप से निर्माण एवं अन्य जरूरी कार्य करेंगी। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुल पर यातायात पूरी तरह बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

Advertisement​

एसडीएम ने लोगों से अपील की है कि इस अवधि के दौरान आने-जाने के लिए जमानाबाद-अब्दुल्लापुर सड़क को वैकल्पिक मार्ग के रूप में इस्तेमाल करें। उन्होंने बताया कि पुल पर निर्माण कार्य के साथ विद्युत लाइन से संबंधित काम भी किया जाएगा। इसके चलते मटौर, गुरकड़ी, बगली रोड, ओल्ड मटौर, मटौर चौक और कोहाला में 3 नवंबर की रात 7 बजे से 4 नवंबर 2026 की सुबह 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

डॉ. अंजलि गर्ग ने बताया कि 4 नवंबर को सुबह से दिनभर मटौर वैली ब्रिज को वाहनों की आवाजाही के लिए वन-वे खोला जाएगा। उन्होंने लोगों से निर्माण कार्य के दौरान प्रशासन का सहयोग करने की अपील की, ताकि पुल से जुड़े काम को जल्द पूरा किया जा सके और आम जनता को रोजाना होने वाली यातायात संबंधी परेशानियों से राहत मिल सके।

स्थानीय 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वालों के लिए टोल पास में राहत

एसडीएम डॉ. अंजलि गर्ग ने बताया कि गत्ता टोल प्लाजा पर स्थानीय 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों को वार्षिक टोल पास में राहत दी गई है। प्रोजेक्ट डायरेक्टर और उच्च अधिकारियों से बातचीत के बाद स्थानीय निवासियों के लिए वार्षिक पास की राशि 1500 रुपये निर्धारित की गई है। पात्र स्थानीय निवासी टोल प्लाजा पर जाकर अपना वार्षिक पास बनवा सकते हैं।

वहीं, अन्य वाहन चालकों के लिए वार्षिक पास की राशि 3075 रुपये रहेगी। एसडीएम ने बताया कि बहुत जल्द राजमार्ग यात्रा ऐप के माध्यम से भी लोग अपना वार्षिक पास बनवा सकेंगे।

दीपावली पर पटाखों की बिक्री और खाद्य सामग्री को लेकर अपील

एसडीएम डॉ. अंजलि गर्ग ने कांगड़ा क्षेत्र के लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए पटाखा विक्रेताओं से प्रशासन की ओर से निर्धारित स्थानों पर ही पटाखों की बिक्री करने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सकता है। बिना अनुमति अन्य स्थानों पर पटाखे बेचने वालों के चालान किए जाएंगे।

Advertisement

इसके साथ ही उन्होंने मिठाई और डेयरी उत्पाद विक्रेताओं से स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने तथा किसी भी प्रकार की मिलावट से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान आम जनता को शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाना सभी विक्रेताओं की जिम्मेदारी है। विक्रेताओं को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई से जुड़े निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करना होगा।

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल के स्कूल-कॉलेजों में छात्राएं कितनी सुरक्षित? 3 साल में शिक्षकों के खिलाफ छेड़छाड़ की 24 शिकायतें, 10 मामले गंभीर; कहीं POCSO तो कहीं...

हिमाचल प्रदेश में पिछले तीन वर्षों के दौरान स्कूल और कॉलेजों में कार्यरत शिक्षकों के खिलाफ छात्राओं से छेड़छाड़ की 24 शिकायतें सामने आई हैं। इनमें 10 मामले पॉक्सो एक्ट, यौन उत्पीड़न और बैड टच जैसे गंभीर आरोपों से जुड़े हैं। जानिए किन जिलों में कितने मामले दर्ज हुए और सरकार ने क्या कार्रवाई की।

शिमला में मिठाई की दुकान पर छापा, गुलाब जामुन में मिले छोटे कॉकरोच और रबर बैंड; 25 किलो दूषित मिठाई दुकानदारों ने की नष्ट

शिमला के ओल्ड बस स्टैंड क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच के दौरान एक दुकान के गुलाब जामुन में छोटे कॉकरोच और रबर बैंड मिले। कार्रवाई के बाद करीब 25 किलो दूषित मिठाई नष्ट की गई। पांच दुकानों को नोटिस जारी करने की तैयारी है।

Kangra: कांगड़ा की सीनियर फुटबॉल टीम में जगह बनाने का मौका, 4-5 नवंबर को धर्मशाला में होंगे ट्रायल; काला ज्वेलर्स शाहपुर के सहयोग से...

जिला कांगड़ा की सीनियर फुटबॉल टीम के चयन के लिए 4 और 5 नवंबर को धर्मशाला कॉलेज ग्राउंड में दोपहर 2:30 बजे ट्रायल होंगे। जिला फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौहान ने खिलाड़ियों से भाग लेने की अपील की है। चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

Himachal: 2027 चुनाव से पहले हिमाचल BJP युवा मोर्चा में बड़ा फेरबदल, 17 संगठनात्मक जिलों के प्रभारी नियुक्त; देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

हिमाचल प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रदेश के सभी 17 संगठनात्मक जिलों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की है। जानें किस जिले की जिम्मेदारी किसे मिली।