Kangra: शाहपुर में दिवाली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी के लिए नियम तय, केवल लाइसेंसधारी विक्रेता निर्धारित स्थानों पर बेच सकेंगे ग्रीन पटाखे; रात 8 से 10 बजे तक ही आतिशबाजी की अनुमति, SDM डॉ. गणेश ठाकुर ने दी जानकारी; जानें कहां होगी बिक्री

Date:

--Advertisement--

शाहपुर। दिवाली के त्योहार को देखते हुए शाहपुर प्रशासन ने पटाखों की बिक्री और उपयोग को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उपमंडल में सुरक्षा और सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा के लिए एसडीएम डॉ. गणेश ठाकुर ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी किए हैं। प्रशासन ने पटाखों की बिक्री के लिए चार स्थान निर्धारित किए हैं।

Advertisement​

एसडीएम ने स्पष्ट किया है कि शाहपुर उपमंडल में केवल लाइसेंसधारी और अधिकृत विक्रेता ही निर्धारित स्थानों पर पटाखे बेच सकेंगे। बिक्री के लिए खुले स्थानों का इस्तेमाल करना होगा। पटाखों की बिक्री का समय सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक तय किया गया है।

प्रशासन के आदेशों के अनुसार, पूरे शाहपुर उपमंडल में केवल स्वीकृत ग्रीन पटाखों की बिक्री और उपयोग की अनुमति होगी। पटाखे चलाने का समय रात 8 बजे से 10 बजे तक निर्धारित किया गया है। रात 10 बजे से सुबह 8 बजे तक पटाखे चलाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

एसडीएम डॉ. गणेश ठाकुर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पटाखे बेचने वाले विक्रेताओं को भी उपयुक्त खुले स्थानों पर ही बिक्री करनी होगी। सभी विक्रेताओं के लिए लाइसेंस की शर्तों, सुरक्षा मानकों और अन्य कानूनी प्रावधानों का पालन करना अनिवार्य होगा। पटाखों का भंडारण और प्रदर्शन भी सुरक्षित तरीके से करना होगा।

Advertisement

उन्होंने चेतावनी दी कि आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में उप-डाकघर का ताला तोड़कर 1.85 लाख रुपये चोरी, पुलिस ने तीन दिन में आरोपी को दबोचा; 1.45 लाख बरामद

धर्मशाला के दाड़ी उप-डाकघर में ताला तोड़कर 1.85 लाख रुपये से अधिक की नकदी चोरी करने के मामले में कांगड़ा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 1.45 लाख रुपये बरामद किए हैं।

Kangra: हिमाचल के सरकारी अवकाश केंद्रीय विश्वविद्यालय में भी लागू हों, NSUI ने उठाई मांग; परिसर निदेशक को सौंपा ज्ञापन

केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के शाहपुर परिसर में हिमाचल सरकार द्वारा घोषित राजपत्रित अवकाश लागू करने की मांग उठी है। NSUI कांगड़ा जिला अध्यक्ष अधिराज सिंह मनकोटिया ने परिसर निदेशक को ज्ञापन सौंपकर अवकाश कैलेंडर में प्रदेश सरकार के अवकाश शामिल करने की मांग की।

Kangra: शाहपुर में विधायक पठानिया के बड़े ऐलान, जलाडी में बनेगा ब्राइडल पाथ; नई बस सेवा और सड़क निर्माण का भी वादा

शाहपुर के जलाडी में विधायक केवल सिंह पठानिया ने 3 लाख रुपये की लागत से बनने वाले ब्राइडल पाथ का शिलान्यास किया। उन्होंने क्षेत्र में जल्द नई बस सेवा, चौधरी और धीमान बस्ती के लिए सड़क तथा नया हैंडपंप लगाने की घोषणा की।

Kangra: पठानकोट कराटे चैंपियनशिप में रेहलू-शाहपुर के खिलाड़ियों का धमाल, जीते 8 गोल्ड और 3 ब्रॉन्ज; कोच रिंकू कुमार को मिला बड़ा सम्मान

पठानकोट इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में केंशिंकाई कराटे टीम रेहलू और शाहपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 स्वर्ण और 3 कांस्य पदक जीते। टीम के मुख्य कोच शिहान रिंकू कुमार को ‘Karate-Do Legends Life Time Achievement Award’ से सम्मानित किया गया।