शाहपुर। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। सोमवार, 2 नवंबर को उन्होंने मंझग्रां पंचायत के अंतर्गत जलाडी में 3 लाख रुपये की लागत से बनने वाले ब्राइडल पाथ का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों को जल्द नई बस सेवा शुरू करने का आश्वासन दिया, जिससे लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि स्थानीय लोगों की मांग को देखते हुए चौधरी और धीमान बस्ती के लिए सड़क का निर्माण भी किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र में एक नया हैंडपंप लगाने की घोषणा करते हुए जल शक्ति विभाग को निर्देश दिए कि लोगों की पेयजल समस्या का समाधान किया जाए और उन्हें स्वच्छ पानी उपलब्ध करवाना सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में विद्यार्थियों के लिए नए कोर्स शुरू किए गए हैं। इसका उद्देश्य विशेष रूप से बेटियों को घर के नजदीक उच्च शिक्षा हासिल करने की सुविधा उपलब्ध करवाना है। विधायक ने कहा कि स्वर्गीय विकास, जिनका कुछ समय पहले दुर्भाग्यवश एक अप्रिय घटना में निधन हो गया था, के परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
विधायक ने गांववासियों से प्राइमरी स्कूल जलाडी में बच्चों की संख्या बढ़ाने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लोगों की भागीदारी जरूरी है।
कार्यक्रम के दौरान पंचायत प्रधान सुरेश कुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और पंचायत में पहुंचने पर उनका आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर एसडीएम शाहपुर डॉ. गणेश ठाकुर, डीएफओ धर्मशाला अमित शर्मा, अधिशासी अभियंता जल शक्ति अमित डोगरा, बीडीओ रैत योगेंद्र, सहायक अभियंता लोक निर्माण विपुल पुंज, सहायक अभियंता जल शक्ति रज्जाक मोहम्मद, रेंज ऑफिसर सुमित शर्मा, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय, जिला कांग्रेस महासचिव अजय बबली, बीडीसी सदस्य आकाश, उपप्रधान विकास पठानिया, उपप्रधान क्यारी जोगिंदर सिंह, हरनाम सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य नीना ठाकुर, चैन सिंह मनकोटिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, बड़ी संख्या में मातृशक्ति और अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


