Kangra: हिमाचल के आयुष ने हाई जंप में रचा इतिहास, 1.83 मीटर की छलांग से तोड़ा राज्य रिकॉर्ड; अब करनाल में दिखाएंगे दम

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला। 67वीं राज्य स्तरीय अंडर-19 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटला के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिला कांगड़ा और स्कूल का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में आयुष ने अंडर-19 हाई जंप में 1.83 मीटर की छलांग लगाकर राज्य का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वहीं, साहिल ने ट्रिपल जंप में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

Advertisement

इस प्रतियोगिता में विद्यालय की ओर से साहिल, अभिषेक और आयुष ने हिस्सा लिया था। आयुष और साहिल के शानदार प्रदर्शन के दम पर अब दोनों खिलाड़ी करनाल (हरियाणा) में होने वाली प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। आयुष की रिकॉर्ड तोड़ छलांग इस प्रतियोगिता का खास आकर्षण रही।

प्रतियोगिता में प्रदेश के 12 जिलों से करीब 480 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें जिला कांगड़ा ने प्रथम स्थान हासिल किया। विद्यालय के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि के पीछे कोच और पीईटी सनी कंवर की मेहनत और मार्गदर्शन को अहम माना जा रहा है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य करतार चंद ने विजेता खिलाड़ियों और कोच सनी कंवर को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए उम्मीद जताई कि वे भविष्य में भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और प्रदेश का नाम रोशन करते रहेंगे।

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Chester Hills के खिलाफ RERA में शिकायत वापस, ऑनलाइन और कागजी दस्तावेजों में मिली गड़बड़ी; अब नए सिरे से होगी कार्रवाई?

चेस्टर हिल्स के खिलाफ हिमाचल रेरा में चल रही शिकायत शिकायतकर्ता ने वापस ले ली है। ऑनलाइन आवेदन और कागजी दस्तावेजों में विसंगतियां मिलने के बाद रेरा की दो सदस्यीय पीठ ने शिकायत वापस लेने की अनुमति दी। अब शिकायतकर्ता जरूरी दस्तावेजों के साथ नए सिरे से याचिका दायर कर सकता है।

ऊना के बल्क ड्रग पार्क की धीमी रफ्तार पर PM मोदी नाराज, 30 दिन में जमीन ट्रांसफर का अल्टीमेटम; 2028 तक खिंच सकता है...

ऊना के हरोली में बन रहे बल्क ड्रग पार्क की धीमी प्रगति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाराजगी जताई है। पीएम ने 30 दिन में भूमि हस्तांतरण और परियोजना से जुड़े अन्य कार्यों के संशोधित लक्ष्य तय करने के निर्देश दिए हैं। मार्च 2027 तक पूरा होने वाला प्रोजेक्ट अब 2028 तक खिंचने के आसार हैं।

Himachal: हमीरपुर के छात्र को 3.5 करोड़ की ग्रांट का झांसा देकर ठगी! सरकारी जांच में खुला राज, पुलिस ने दर्ज की FIR

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में कंप्यूटर इंजीनियरिंग के छात्र सर्वेश शर्मा को 3.5 करोड़ रुपये की सरकारी ग्रांट मंजूर होने का झांसा देने का मामला सामने आया है। रक्षा नवाचार संगठन ने ग्रांट मंजूर होने से इनकार किया है। प्रिंसिपल की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिमाचल में फिर शुरू होगी कागजी लॉटरी! 10 रुपये में खरीदें टिकट, रोज निकलेंगे 12 ड्रॉ; जानें कब होगा पहला बंपर

हिमाचल प्रदेश में सरकार ऑनलाइन के बजाय कागजी लॉटरी शुरू करने की तैयारी में है। टिकट की न्यूनतम कीमत 10 रुपये होगी और रोजाना 12 ड्रॉ निकालने की योजना है। कंपनियां 20 नवंबर तक टेंडर भर सकेंगी, जबकि पहला बंपर ड्रॉ अगले साल होली पर निकल सकता है।