Kangra: बलड़ी गांव को बड़ी सौगात! 10 लाख का फुटब्रिज जनता को समर्पित, रेहलू-बलड़ी सड़क पर खर्च होंगे 90 लाख रुपये

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 28 अक्तूबर। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के दूरदराज गांवों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने की दिशा में विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने बलड़ी गांव में 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित फुटब्रिज का लोकार्पण कर इसे जनता को समर्पित किया। इस फुटब्रिज के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वीडियो कॉल के माध्यम से धनराशि स्वीकृत की थी।

बरसात के बाद पुराना पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण स्थानीय लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नए फुटब्रिज के निर्माण से ग्रामीणों को अब आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है।

Advertisement

इस अवसर पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने घोषणा की कि बलड़ी गांव को जल्द ही सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने इसके लिए एक करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की थी। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासी इसके लिए मुख्यमंत्री के आभारी हैं।

पठानिया ने बताया कि स्वीकृत एक करोड़ रुपये में से 10 लाख रुपये फुटब्रिज के निर्माण पर खर्च किए गए हैं, जबकि शेष 90 लाख रुपये रेहलू-बलड़ी सड़क के निर्माण पर खर्च किए जाएंगे। सड़क बनने से गांव के लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध होगी।

जनसभा को संबोधित करते हुए पठानिया ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को धमोटा गांव के लिए सड़क निर्माण से संबंधित भूमि की औपचारिकताएं जल्द पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि सड़क निर्माण के लिए निजी भूमि की आवश्यकता पड़ती है, तो संबंधित भूमि मालिकों से भी सहयोग की अपील की जाएगी।

उन्होंने बताया कि फुटब्रिज का निर्माण कार्य पूरा हो चुका था, लेकिन धान की फसल के कारण इसके लोकार्पण में देरी हुई। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में पावर प्रोजेक्ट स्थापित किया जा रहा है, जिससे आने वाले समय में विकास कार्यों को और गति मिलेगी।

इससे पहले विधायक ने बहाव सिंचाई योजना के तहत सरांकनी कूहल की आरसीसी लाइनिंग का उद्घाटन भी किया।

पहली बार गांव पहुंचे विधायक, ग्रामीणों ने जताई खुशी

इस अवसर पर सेवानिवृत्त बीईईओ एवं स्थानीय निवासी सेठ राम ने भावुक अंदाज में कहा कि देश को वर्ष 1947 में आजादी मिली थी, लेकिन क्षेत्र के विधायक और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के गांव पहुंचने से आज उन्हें वास्तविक मायनों में आजादी का एहसास हो रहा है।

ग्राम पंचायत भनाला की प्रधान नीलम राणा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और गांव पहुंचने पर उनका आभार जताया। उन्होंने पंचायत की विभिन्न समस्याओं को भी विधायक के समक्ष रखा। जिला परिषद सदस्य संदीप ने भी अपने विचार रखे।

इसके बाद विधायक केवल सिंह पठानिया ने गोरडा पंचायत पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर एसडीएम शाहपुर डॉ. गणेश ठाकुर, अधिशासी अभियंता जलशक्ति अमित डोगरा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण नीरज जसवाल, बीडीओ रैत योगेंद्र, सहायक अभियंता जलशक्ति रज्जाक मोहम्मद, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पटाकू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओंकार राणा, जिला परिषद सदस्य संदीप, प्रधान रेहलू सीमा महाजन, प्रधान सकऊ पिंटू परमार, प्रधान बोडूसरना नीलम, पूर्व प्रधान देवराज, पूर्व बीडीसी अक्षय अत्री, कैप्टन सुभाष, चैन सिंह, अजय चौधरी, रवींद्र राणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

रक्षा पेंशनरों के लिए बड़ी खबर! 1 से 30 नवंबर तक चलेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान, पेंशन से जुड़ी शिकायतें भी होंगी दूर

रक्षा पेंशनरों और फैमिली पेंशनरों के लिए 1 से 30 नवंबर 2026 तक धर्मशाला, योल छावनी और पालमपुर छावनी के स्पर्श सेवा केंद्रों में डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान चलेगा। पेंशनर इस दौरान वार्षिक पहचान पूरी करवाने के साथ पेंशन संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए भी सहायता ले सकेंगे।

Kangra: धर्मशाला में 67वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स मीट का समापन, 429 खिलाड़ियों ने दिखाया दम; अनुराग शर्मा ने दिया नेशनल-इंटरनेशनल मेडल जीतने का मंत्र

धर्मशाला में 67वीं राज्य स्तरीय अंडर-19 एथलेटिक्स मीट का समापन हुआ। प्रतियोगिता में हिमाचल के 12 जिलों सहित खेल छात्रावासों और खेलो इंडिया केंद्र के कुल 429 खिलाड़ियों ने भाग लिया। राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने विजेताओं को सम्मानित करते हुए खिलाड़ियों से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने का लक्ष्य रखने की अपील की।

Kangra: घोली ब्रिज-पपलाह खास सड़क 11 नवंबर तक बंद, जानें किस रास्ते से चलेगा ट्रैफिक

बनाल से जखरा खास सड़क के टारिंग कार्य के चलते घोली ब्रिज-पपलाह खास सड़क 28 अक्तूबर से 11 नवंबर तक बंद रहेगी। इस दौरान यातायात को दो चरणों में खुखनारा और कल्पना पैलेस-पट्टा जट्टियां मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई! 1.01 करोड़ की संपत्तियां फ्रीज, अब तक 31.71 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी पर शिकंजा

नूरपुर पुलिस ने एंटी चिट्टा अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 1,01,55,718 रुपये मूल्य की तीन संपत्तियों को फ्रीज करने की पुष्टि हासिल की है। पुलिस जिला नूरपुर में अब तक नशा तस्करों की 31.71 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां फ्रीज की जा चुकी हैं।