शाहपुर उपमंडल के तहत 27 अक्तूबर को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत लाइनों के मरम्मत कार्य के चलते सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक अथवा कार्य समाप्त होने तक कई क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। विद्युत उपमंडल शाहपुर के सहायक अभियंता विक्रम शर्मा ने इसकी जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि कोटला फीडर के अंतर्गत आने वाले आईटीआई, द्रमण, मंजग्रां, ददरोली, डिग्री कॉलेज, छतड़ी, सिहूंवां, जलाड़ी, भरनौली, घटनालू, चमडेरा, केंद्रीय विश्वविद्यालय और आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
विद्युत विभाग ने लोगों से सहयोग की अपील की है। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।


For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


