धर्मशाला, 22 अक्तूबर। बेरोजगार युवाओं के लिए ई-ऑटो रिक्शा चलाकर रोजगार शुरू करने का मौका है। आरटीए धर्मशाला के अधीन आने वाले बैजनाथ, पालमपुर, जयसिंहपुर, नगरोटा बगवा, धीरा, कांगड़ा, शाहपुर, नूरपुर और धर्मशाला उपमंडलों के लिए ई-ऑटो रिक्शा के परमिट जारी किए जा रहे हैं।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विकास जमवाल ने बताया कि ये परमिट स्वयं ऑटो रिक्शा चलाने वाले बेरोजगार युवाओं को जारी किए जाएंगे। इसके लिए आवेदक का हिमाचल प्रदेश का स्थायी निवासी होना जरूरी है। इसके साथ ही आवेदक बेरोजगार होना चाहिए और उसके पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है।
इच्छुक व्यक्ति अपना आवेदन व्यक्तिगत रूप से क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 7 नवंबर 2026 दोपहर 3 बजे तक निर्धारित की गई है।


For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


