Kangra: शाहपुर दशहरा मैदान में बनेगा भव्य मंच, वर्तमान स्टेज का होगा कायाकल्प; राज्य स्तरीय दर्जा मिलने पर केवल सिंह पठानिया ने जताया CM का आभार

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 20 अक्तूबर: जिला स्तरीय शाहपुर दशहरा उत्सव का मंगलवार को भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने शाहपुर दशहरा उत्सव को राज्य स्तरीय दर्जा मिलने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया और भविष्य में उत्सव को और भव्य बनाने की बात कही।

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से भगवान श्रीराम के आदर्शों से प्रेरणा लेकर जीवन में आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शाहपुर दशहरा उत्सव को राज्य स्तरीय दर्जा देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार है और आने वाले समय में उत्सव का स्तर और ऊंचा उठाने के प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि पिछले पौने चार वर्षों में शाहपुर में विकास कार्यों को गति मिली है और क्षेत्र प्रगति की नई राह पर आगे बढ़ रहा है। उत्सव के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार जताते हुए उन्होंने घोषणा की कि शाहपुर मैदान में वर्तमान स्टेज का कायाकल्प किया जाएगा और उसकी जगह एक भव्य मंच बनाया जाएगा। इसके अलावा नवंबर माह में धारकंडी में दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इसके बाद केवल सिंह पठानिया ने विधिवत पूजा-अर्चना कर रावण सहित अन्य पुतलों का दहन किया। इस दौरान मौजूद लोगों ने भव्य आतिशबाजी का आनंद लिया।

समारोह के दौरान केवल सिंह पठानिया ने दशहरा उत्सव के सफल आयोजन में सेवाएं देने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, व्यापार मंडल शाहपुर के प्रतिनिधियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

उत्सव के तहत आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेता और उपविजेता टीमों को भी ट्रॉफियां प्रदान की गईं। वहीं, राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल रैत के विद्यार्थियों ने नशे के दुष्प्रभावों पर आधारित लघु नाटिका प्रस्तुत कर नशामुक्ति का संदेश दिया।

बच्चों के मनोरंजन के लिए चेयर रेस और मटका फोड़ प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेल प्रतियोगिताओं और सामाजिक जागरूकता के संदेश के साथ जिला स्तरीय शाहपुर दशहरा उत्सव का भव्य समापन हुआ।

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल की सभी ग्राम पंचायतों को खोलना होगा सभा निधि का अलग बैंक खाता, 930 पंचायतों में हो चुका है काम; विभाग ने जारी...

हिमाचल प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों को सभा निधि के लिए अलग बैंक खाता खोलने के निर्देश जारी किए गए हैं। प्रदेश की करीब 930 पंचायतों में यह व्यवस्था लागू हो चुकी है, जबकि बाकी पंचायतों में इसकी स्थिति की पुष्टि कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है।

Kangra: शाहपुर में दवाई की जगह जहरीला पदार्थ खाने से 30 वर्षीय महिला की मौत, टांडा मेडिकल कॉलेज में चल रहा था इलाज

शाहपुर थाना क्षेत्र में 30 वर्षीय अविवाहित महिला की गलती से दवाई की जगह जहरीला पदार्थ खाने के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

Kangra: जयसिंहपुर दशहरा मेले को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर का दर्जा, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री का बड़ा ऐलान; चार्जिंग स्टेशन के लिए 1 करोड़ रुपये...

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जयसिंहपुर दशहरा मेले को राष्ट्रीय स्तर का दर्जा देने की घोषणा की। उन्होंने क्षेत्र में इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए एक करोड़ रुपये देने और जयसिंहपुर में इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध करवाने पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

Kangra: धर्मशाला में 21 और 22 अक्तूबर को बिजली कटौती, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक इन इलाकों में बंद रहेगी बिजली

धर्मशाला में 21 और 22 अक्तूबर को बिजली लाइनों के रखरखाव के चलते कई इलाकों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जानें दोनों दिन किन क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।