धर्मशाला, 19 अक्तूबर: धर्मशाला के कई इलाकों में 21 और 22 अक्तूबर को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव कार्य के चलते विद्युत उपमंडल-2 के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक या काम पूरा होने तक बिजली बंद रखी जाएगी।
विद्युत उपमंडल-2 के सहायक अभियंता लोकेश चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 अक्तूबर को आईटीआई, अप्पर बडोल, लोअर बडोल, दाड़ी बाजार, गब्ली दाड़ी, बडोल, धौलाधार कॉलोनी, कमांड सेंटर, जेएस नगर बगली, नन्देहड़, पुराना मटौर, चेतरू, अनसोली, बनवाला, गंग भैरों, सराह और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
इसी तरह, 22 अक्तूबर को चेलियां, स्टेडियम रोड, कॉलेज एरिया, ऑडिटोरियम, बॉयज स्कूल, जवाहर नगर, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी, गुलेर मोहल्ला, बीएड कॉलेज, डाईट, एचपीसीए और आईबी कॉम्प्लेक्स में बिजली बंद रहेगी।
सहायक अभियंता ने बताया कि यदि मौसम खराब रहता है, तो रखरखाव का कार्य अगले दिन किया जाएगा। ऐसे में संबंधित क्षेत्रों के लोगों को सलाह है कि वे बिजली कटौती को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी काम पहले से निपटा लें।


For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


