हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में CIA कांगड़ा की टीम ने नगरोटा बगवां में कार्रवाई करते हुए स्कूटी सवार दो युवकों से 9.67 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, 14 अक्टूबर 2026 को CIA कांगड़ा की टीम ने नगरोटा बगवां के मस्सल रोड पर FCI स्टोर के पास कार्रवाई की। इस दौरान स्कूटी पर सवार दो युवकों के कब्जे से 9.67 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सार्थक निवासी चंबा और अंकुश निवासी गमरू, धर्मशाला के रूप में हुई है।
इस मामले में पुलिस थाना नगरोटा बगवां में NDPS Act के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों से जुड़े मामले की आगामी जांच कर रही है।
कांगड़ा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नशा तस्करी में संलिप्त पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।


For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


