शाहपुर। भाजपा शाहपुर की ओर से ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन भाजपा जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री कमल कुमार शर्मा ने किया। इस दौरान रंगोली बनाकर कार्यक्रम को उत्साह के साथ मनाया गया। आयोजन का उद्देश्य सेवा, सामाजिक सहभागिता और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश देना रहा।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सरवीण चौधरी, खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक राकेश चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष रविदत्त शर्मा, धारकंडी मंडल अध्यक्ष अशोक वशिष्ठ, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मोनी धीमान, भाजयुमो जिला महामंत्री अरुण कौशल, किसान मोर्चा प्रदेश आईटी प्रभारी प्रणव शर्मा, शाहपुर मंडल महामंत्री कपिल महाजन, भाजपा नेता हरिकृष्ण चौधरी, किसान मोर्चा जिला महामंत्री सतिंदर गौतम, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निशा शर्मा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनीता कुमारी, अरुणा देवी, सरला भाटिया और नवनीत शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा की ओर से सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर शुरू किया गया है। इसके तहत पार्टी की ओर से अलग-अलग सेवा गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। शाहपुर में आयोजित रंगोली कार्यक्रम भी इसी अभियान का हिस्सा रहा।
कार्यक्रम के संयोजक कमल कुमार शर्मा ने रंगोली कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए महिलाओं का धन्यवाद किया। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सहयोगियों को बधाई देते हुए उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पार्टी की ओर से आयोजित कार्यक्रमों में इसी तरह बढ़-चढ़कर भाग लेते रहें।


For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


