नूरपुर। नूरपुर के माता नागनी (कंडवाल) में 7 अक्टूबर 2026 को भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक जिला नूरपुर की ओर से ‘सेवा ज्योति यात्रा: विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। हिमाचल भाजपा की ओर से 7 अक्टूबर को प्रदेश के 17 संगठनात्मक जिलों में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के विजन को जन-जन तक पहुंचाने और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर काम करने की बात कही गई। कार्यक्रम से जुड़े संदेश में कहा गया कि जनता और कार्यकर्ताओं का उत्साह और स्नेह संगठन की ताकत है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यक्रम प्रभारी एवं कांगड़ा विधायक पवन काजल, कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, नूरपुर जिला प्रभारी विनय शर्मा, नूरपुर विधायक रणबीर सिंह निक्का, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शुक्ला, नूरपुर जिला अध्यक्ष राजेश, नूरपुर जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष सभ्य लोहटिया, इंदौरा की पूर्व विधायक रीता धीमान, ज्वाली के पूर्व विधायक अर्जुन ठाकुर और ज्वाली के पूर्व प्रत्याशी संजय गुलेरिया सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और विशाल जनसमूह मौजूद रहा।
भाजपा की ओर से चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। पार्टी के अनुसार, ‘सेवा ज्योति यात्रा’ इसी अभियान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसके माध्यम से सेवा, समर्पण और जनभागीदारी का संदेश लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।


For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


