Kangra: नूरपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, विधायक रणवीर सिंह निक्का ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला; बोले- खेल युवाओं को नशे से दूर रखने का मजबूत जरिया

Date:

--Advertisement--

नूरपुर: यूथ क्लब लखनपुर (रिट) की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ नूरपुर के विधायक रणवीर सिंह निक्का ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। विधायक ने मैदान में पहुंचकर युवा खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनका मार्गदर्शन करते हुए उत्साह बढ़ाया।

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए रणवीर सिंह निक्का ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं हैं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और लगातार आगे बढ़ने की प्रेरणा भी पैदा करते हैं। खेल गतिविधियों से युवा शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनते हैं और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने में मदद मिलती है।

विधायक ने यूथ क्लब लखनपुर के सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के खेल आयोजनों से ग्रामीण और स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता निखारने का बेहतर मंच मिलता है। उन्होंने टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही सभी टीमों और खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन के साथ उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कुल्लू में स्वच्छता पर बड़ा एक्शन, 75 प्रतिष्ठानों की जांच के बाद 6 चालान; 8 हजार रुपये जुर्माना वसूला

कुल्लू शहर में स्वच्छता अभियान के तहत 75 प्रतिष्ठानों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन मिलने पर 6 चालान किए गए और 8 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री भी जब्त की गई।

Kangra: नूरपुर में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के दौरान जुटा भाजपा का बड़ा जमावड़ा, पवन काजल, रणबीर सिंह निक्का और सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज समेत...

नूरपुर के माता नागनी कंडवाल में ‘सेवा ज्योति यात्रा: विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन हुआ। पवन काजल, रणबीर सिंह निक्का समेत भाजपा के कई नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।

Kangra: लांझणी के लोगों को बड़ी सौगात, सुबह-शाम जल्द शुरू होगी बस सेवा; केवल सिंह पठानिया ने सड़क, फुटब्रिज और पेयजल को लेकर दिए...

शाहपुर के लांझणी में लोगों की समस्याएं सुनने पहुंचे विधायक केवल सिंह पठानिया ने जल्द सुबह और शाम बस सेवा शुरू करने का ऐलान किया। उन्होंने पंचायत घर, क्षतिग्रस्त फुटब्रिज और पेयजल समस्या को लेकर अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।

Kangra: पालमपुर में पठानकोट-मंडी हाईवे पर बड़ा हादसा टला, अचानक सड़क पर पलटी निजी बस; 60 वर्षीय महिला घायल, स्कूली बच्चे जाम में फंसे

पालमपुर में पठानकोट-मंडी हाईवे पर बैजनाथ से आ रही निजी बस अचानक पलट गई। हादसे में दो यात्री घायल हुए, जिनमें 60 वर्षीय महिला को अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसे के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया और स्कूली बच्चे भी फंस गए।