Kangra: पालमपुर में पठानकोट-मंडी हाईवे पर बड़ा हादसा टला, अचानक सड़क पर पलटी निजी बस; 60 वर्षीय महिला घायल, स्कूली बच्चे जाम में फंसे

Date:

--Advertisement--

पालमपुर। कांगड़ा जिले में पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पालमपुर में परिवहन निगम कार्यशाला के पास बैजनाथ से पालमपुर की ओर आ रही एक निजी बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, लेकिन गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बस में सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार निजी बस मंगलवार दोपहर बाद बैजनाथ से पालमपुर की ओर जा रही थी। जैसे ही बस एचआरटीसी वर्कशॉप के पास पहुंची, चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और बस सड़क पर पलट गई। हादसे के वास्तविक कारणों का अभी तक सटीक पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर बस के ब्रेक फेल होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

बस के पलटते ही आसपास मौजूद स्थानीय लोग और दुकानदार मदद के लिए दौड़ पड़े। लोगों ने बिना समय गंवाए बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालना शुरू किया। हादसे में घायल दो यात्रियों को तुरंत नागरिक चिकित्सालय पालमपुर पहुंचाया गया। इनमें मझैरना निवासी 60 वर्षीय महिला बिगना देवी को अधिक चोटें आने के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं दूसरे घायल यात्री को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

हाईवे पर लगा लंबा जाम, स्कूली बच्चे भी फंसे

हादसे के कारण पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही यातायात प्रभारी भगवान सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। इस दौरान जाम में स्कूली बच्चों के कई वाहन भी लंबे समय तक फंसे रहे, जिससे छोटे बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

यातायात पुलिस कर्मियों ने मौके पर कड़ी मशक्कत करते हुए यातायात को वन-वे करवाया और वाहनों की आवाजाही को किसी तरह सुचारू कराया। हादसे के बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए हाईवे पर यातायात व्यवस्था बहाल करने का प्रयास किया।

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: लांझणी के लोगों को बड़ी सौगात, सुबह-शाम जल्द शुरू होगी बस सेवा; केवल सिंह पठानिया ने सड़क, फुटब्रिज और पेयजल को लेकर दिए...

शाहपुर के लांझणी में लोगों की समस्याएं सुनने पहुंचे विधायक केवल सिंह पठानिया ने जल्द सुबह और शाम बस सेवा शुरू करने का ऐलान किया। उन्होंने पंचायत घर, क्षतिग्रस्त फुटब्रिज और पेयजल समस्या को लेकर अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।

Kangra: मेजर विजय सिंह मनकोटिया के घर पहुंचे केवल सिंह पठानिया, परिवार से मिलकर जताई संवेदना; बोले- अधूरे सपनों को पूरा करने का करेंगे...

शाहपुर विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने त्यारा स्थित स्वर्गीय मेजर विजय सिंह मनकोटिया के निवास पर पहुंचकर परिवार से मुलाकात की और गहरी संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि मनकोटिया के अधूरे विकास कार्यों और सपनों को पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

Kangra: मेजर विजय सिंह मनकोटिया की विरासत को स्थायी सम्मान देने की मांग, शाहपुर कॉलेज का नाम बदलने और कांगड़ा में प्रतिमा लगाने की...

शाहपुर निवासी श्रेय अवस्थी ने सरकार से राजकीय महाविद्यालय शाहपुर का नाम मेजर विजय सिंह मनकोटिया के नाम पर रखने और कांगड़ा में उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की मांग की है।

HPU युवा महोत्सव में धर्मशाला कॉलेज की नृत्य टीम ने मचाया धमाल, हासिल किया द्वितीय स्थान; कॉलेज पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

HPU युवा महोत्सव ग्रुप-III में राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की नृत्य टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया। कॉलेज लौटने पर प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने टीम का भव्य स्वागत कर विद्यार्थियों को सम्मानित किया।