शिक्षा विभाग की डिप्टी डीईओ बंदना धीमान का निधन, कैंसर से लड़ते हुए दूसरों की मदद में जुटीं रहीं; मंगलवार को होगा अंतिम संस्कार

Date:

--Advertisement--

शिक्षा विभाग में डिप्टी डीईओ के पद पर पदोन्नति पाने वाली बंदना धीमान का रविवार सुबह चंडीगढ़ में कैंसर की बीमारी से निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को किया जाएगा। बंदना धीमान ने मटाहनी और टौणीदेवी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में प्रधानाचार्य के रूप में सेवाएं दी थीं। इसके अलावा वह कई वर्षों तक शिक्षा विभाग की निरीक्षण शाखा में भी अपनी सेवाएं दे चुकी थीं।

कैंसर की बीमारी से खुद जूझने के बावजूद बंदना धीमान ने कैंसर पीड़ितों की मदद के लिए एक संस्था बनाई थी। वह अपनी कमाई का अधिकांश हिस्सा इस संस्था के माध्यम से कैंसर पीड़ितों की काउंसलिंग और उनके इलाज पर खर्च करती थीं। बीमारी के बीच भी दूसरों की मदद के लिए उनका यह प्रयास लोगों के बीच उनकी अलग पहचान बनाता था।

जब बंदना धीमान टौणीदेवी स्कूल की प्रधानाचार्य थीं, उस दौरान उन्होंने स्कूल में कई सामाजिक गतिविधियां शुरू कीं। उन्होंने स्थानीय लोगों को स्कूल से जोड़ा और जनसहयोग के माध्यम से स्कूल में विकास कार्य करवाए। उनके कार्यकाल में स्कूल को स्थानीय लोगों के सहयोग से कई स्तरों पर आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया।

टौणीदेवी स्कूल के पूर्व पीटीए प्रधान मदन लाल गुप्ता ने बंदना धीमान के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि उनके जैसे शिक्षक और समाज के लिए कुछ करने वाले लोग बहुत कम होते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग और समाज में बंदना धीमान की कमी हमेशा महसूस होगी।

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने भी बंदना धीमान के निधन पर दुख प्रकट किया है।

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेललाइन को ब्रॉडगेज करने की तैयारी तेज, 170 किमी का फील्ड सर्वे पूरा; रेलवे बोर्ड को भेजी गई DPR

पठानकोट-जोगिंद्रनगर नैरोगेज रेललाइन को ब्रॉडगेज में बदलने की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। करीब 170 किलोमीटर का फील्ड सर्वे पूरा होने के बाद DPR रेलवे बोर्ड को अंतिम मंजूरी के लिए भेजी गई है।

हिमाचल के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी 320 PG सीटें, 277 से बढ़कर 597 करने की तैयारी; NMC को भेजा प्रस्ताव

हिमाचल प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में PG की 320 सीटें बढ़ाने की तैयारी है। सरकार ने NMC को प्रस्ताव भेजा है, जिसके तहत मौजूदा 277 सीटों को बढ़ाकर 597 करने की योजना है।

Chamba: डलहौजी घूमने आई 77 वर्षीय NRI महिला की अचानक मौत, होटल में बिगड़ी तबीयत; पोस्टमार्टम में हार्ट अटैक की पुष्टि

लंदन से परिवार के साथ डलहौजी घूमने आई 77 वर्षीय NRI महिला रमीला चंदराना की होटल में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। पोस्टमार्टम में मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई, जो कोरोनरी हार्ट डिजीज से जुड़ा था।

Kangra: नूरपुर मातृ-शिशु अस्पताल की मांग पर चौथे दिन भी भूख हड़ताल, सांसद-विधायक पहुंचे धरनास्थल; लंबित कामों की सूची मांगने पर अड़े अकिल बख्शी

नूरपुर में मातृ-शिशु अस्पताल शुरू करने की मांग को लेकर अकिल बख्शी की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज और विधायक रणवीर सिंह निक्का ने उनसे मुलाकात कर मांगों पर बातचीत की।