Kangra: शाहपुर कॉलेज में इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप का रोमांच चरम पर, दूसरे दिन हुए 6 मुकाबले; खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Date:

--Advertisement--

राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में आयोजित हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप के दूसरे दिन प्रातःकालीन और सांयकालीन सत्र में विभिन्न टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले गए। खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन किया।

प्रातःकालीन सत्र में राजकीय महाविद्यालय बड़ोह के प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय मटौर के प्राचार्य और प्रो. रघुवीर सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वहीं, सांयकालीन सत्र में राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के प्राचार्य राकेश पठानिया, उनकी धर्मपत्नी मंजू और फुटबॉल एसोसिएशन धर्मशाला के गणमान्य सदस्य वरुण गुप्ता ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों के लिए मेडल भी स्पॉन्सर किए। आयोजन समिति ने इसके लिए सभी का हार्दिक धन्यवाद किया।

दूसरे दिन खेले गए मुकाबलों में पीजी सेंटर धर्मशाला को धर्मशाला ने 0-3 से हराया। नगरोटा और अम्ब के बीच मुकाबले में अम्ब ने 0-1 से जीत दर्ज की। सावड़ा को H.I.T. ने 1-2 से हराया। पोंटा ने कोटशेरा को 3-0 से मात दी। धर्मशाला और सोलन के मुकाबले में सोलन ने 0-3 से जीत हासिल की, जबकि ऊना ने अम्ब को 1-0 से हराया।

प्रतियोगिता के दौरान मैदान पर खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। दर्शकों ने भी पूरे उत्साह के साथ खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। चैंपियनशिप के आगामी मुकाबलों को लेकर खेलप्रेमियों में उत्साह बना हुआ है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: नूरपुर में आंगनबाड़ी में नौकरी का मौका, हेल्पर और कार्यकर्ता के पदों पर भर्ती; 28 अक्टूबर को होगा इंटरव्यू

नूरपुर में आंगनबाड़ी केंद्रों में हेल्पर और कार्यकर्ता के रिक्त पदों पर भर्ती का मौका है। संबंधित ग्राम पंचायतों की निवासी महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं। साक्षात्कार 28 अक्टूबर 2026 को सुबह 11 बजे एसडीएम कार्यालय नूरपुर में होगा।

Chamba: चंबा में कार्यवाहक प्रिंसिपल पर गिरी गाज, स्कूल शिक्षा विभाग ने किया निलंबित; स्टाफ से पैसे मांगने और फंड के दुरुपयोग समेत गंभीर...

चंबा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थनेई के कार्यवाहक प्रधानाचार्य को स्कूल शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया है। स्टाफ को कथित मानसिक प्रताड़ना, आपत्तिजनक टिप्पणियों, पैसे मांगने और आरएमएसए ग्रांट व पीटीए फंड के कथित दुरुपयोग समेत कई आरोपों पर विभागीय जांच शुरू की गई है।

हमीरपुर में 7 अक्टूबर को 8 घंटे बिजली रहेगी बंद, लाहड़-जसौर समेत इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

हमीरपुर में 7 अक्टूबर को एचटी लाइन बदलने के कार्य के चलते सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। लाहड़, जसौर, दुगनेड़ी, लालड़ी, बारल और आसपास के क्षेत्र प्रभावित होंगे।

Kangra: कांगड़ा में 6 से 16 अक्टूबर तक बंद रहेगी ज्वालामुखी-रुहाड़ा सड़क, सिहोरपाईं-जजवार मार्ग पर काम; ये रहेगा वैकल्पिक रूट

कांगड़ा की ज्वालामुखी-रुहाड़ा सड़क का एक हिस्सा 6 से 16 अक्टूबर तक निर्माण कार्य के चलते बंद रहेगा। वाहनों की आवाजाही अधे दी हट्टी-अधवाणी-बलारडू-चंबापत्तन वैकल्पिक मार्ग से होगी।