उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर पुलिस थाना पांवटा साहिब के तहत गोविंदघाट बैरियर के पास यमुना पुल पर शनिवार रात करीब साढ़े 10 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक क्रेटा गाड़ी आगे चल रहे डंपर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि क्रेटा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे में क्रेटा सवार तीन लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तीनों घायलों को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों और दुर्घटना की परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी हुई है।



For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


