Kangra: कांगड़ा में आंगनवाड़ी में नौकरी का मौका, कार्यकर्ता और सहायिका के 15 पदों पर भर्ती; 17 अक्टूबर तक करें आवेदन

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 29 सितंबर। कांगड़ा और शाहपुर उपमंडल की महिलाओं के लिए आंगनवाड़ी में नौकरी का मौका है। बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) रैत के कार्यालय ने विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के कुल 15 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें कांगड़ा उपमंडल में 3 और शाहपुर उपमंडल में 12 पद शामिल हैं।

सीडीपीओ रैत निर्मला देवी ने बताया कि कांगड़ा उपमंडल में गुब्बर पंचायत के लपियाना-2, लपियाना खास और मनेई पंचायत के मावा मंद्रेला आंगनवाड़ी केंद्र में आंगनवाड़ी सहायिका के पद भरे जाएंगे।

वहीं, शाहपुर उपमंडल में कुठमा पंचायत के भेड़ी, सराह पंचायत के जटेड, रैत पंचायत के रैत-1, चढ़ी पंचायत के ऊनी बेहडु, भलेड पंचायत के काकड़ा, रजोल, बंडी पंचायत के घरथेड-1, नेरटी पंचायत के नेरटी-2, मंझग्रां पंचायत के छतड़ी, मकरोटी पंचायत के मकरोटी-1, डोहब पंचायत के झिकला डोहब और हरनेरा पंचायत के बड़न्ज-1 आंगनवाड़ी केंद्र में कार्यकर्ता एवं सहायिका के पद भरे जाएंगे।

आवेदन करने वाली महिला उम्मीदवार की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए और न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई है। उम्मीदवार के परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार का संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र के सर्वे या फीडर क्षेत्र का निवासी होना अनिवार्य है।

इच्छुक उम्मीदवार 17 अक्टूबर 2026 तक कार्यदिवस के दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी, रैत के कार्यालय में अपना आवेदन जमा कर सकती हैं। कांगड़ा उपमंडल के लिए साक्षात्कार 23 अक्टूबर 2026 और शाहपुर उपमंडल के लिए 28 अक्टूबर 2026 को आयोजित किए जाएंगे।

भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र, वृत्त पर्यवेक्षक या बाल विकास परियोजना अधिकारी, रैत के कार्यालय से संपर्क कर सकती हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: जसूर के विद्यार्थियों ने सेना के जवानों से सीखे देशसेवा के सबक, ‘ऑपरेशन पवन’ की 40वीं वर्षगांठ पर खास यूथ इंटरएक्शन प्रोग्राम

जसूर के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ‘ऑपरेशन पवन’ की 40वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में विशेष यूथ इंटरएक्शन प्रोग्राम आयोजित हुआ। सेना के जवानों ने विद्यार्थियों से संवाद कर अपने अनुभव साझा किए।

Kangra: गुम्मर में बाल कटवाने गया अरुण कुमार अचानक लापता, CCTV में आखिरी बार आया नजर; तलाश जारी

गुम्मर निवासी अरुण कुमार 25 सितंबर को सुबह बाल कटवाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। CCTV में नजर आने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

14 किमी के कठिन ट्रैक पर पहुंचे डीसी कांगड़ा, ग्लेशियर झील का लिया जायजा; तत्काल खतरे के नहीं मिले संकेत

डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा और एसडीएम बैजनाथ संकल्प गौतम ने करीब 14 किलोमीटर का कठिन ट्रैक पूरा कर मुल्थान तहसील के पोलिंग क्षेत्र में स्थित ग्लेशियर झील का निरीक्षण किया। प्रशासन के अनुसार फिलहाल झील से तत्काल खतरे के संकेत नहीं मिले हैं।

Kangra: कलियाडा स्कूल के 3 खिलाड़ियों का कमाल, शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर पर चयन; जिला प्रतियोगिता में बने...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलियाडा के शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल की टीम उपविजेता रही।