Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 26 सितंबर। उप मुख्य सचेतक एवं शाहपुर विधायक केवल सिंह पठानिया ने शनिवार सुबह चंबी मैदान पहुंचकर यूथ स्पोर्ट्स के खिलाड़ियों से मुलाकात की और निर्माणाधीन स्टेडियम के कार्य का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों और संबंधित लोगों से निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी भी ली।

केवल सिंह पठानिया ने बताया कि चंबी स्टेडियम की रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं। स्टेडियम में पवेलियन ब्लॉक, खिलाड़ियों के रेस्ट रूम, बाथरूम और चेंजिंग रूम सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का निर्माण कार्य जारी है। इन सुविधाओं को करीब दो से ढाई माह में खिलाड़ियों को समर्पित करने का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने कहा कि चंबी स्टेडियम शाहपुर क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं के लिए बेहतर मंच साबित होगा। युवाओं को आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है और इसी दिशा में स्टेडियम के निर्माण कार्य को आगे बढ़ाया जा रहा है।

एशियन गेम्स में हिमाचल की बेटियों ने बढ़ाया मान

केवल सिंह पठानिया ने एशियन गेम्स में हिमाचल की बेटियों के शानदार प्रदर्शन पर भी खुशी जताई। उन्होंने भारतीय महिला कबड्डी टीम की पुष्पा राणा, रितु नेगी, ज्योति ठाकुर और भावना ठाकुर को शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने चंबा के चुराह क्षेत्र की धाविका सीमा कुमारी को महिलाओं की 10 हजार मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने पर भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल की बेटियों की उपलब्धियां प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा हैं और खेलों में आगे बढ़ने का हौसला देती हैं।

इस दौरान चंबी क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों ने चंबी मैदान को आधुनिक स्टेडियम के रूप में विकसित करने के लिए लगभग एक करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध करवाने और निर्माण कार्य को गति देने के लिए विधायक केवल सिंह पठानिया का आभार व्यक्त किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।

रिड़कमार कॉलेज में NSS का दो दिवसीय कार्यक्रम, छात्रों ने नृत्य-गीत और नाटिका से दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में आयोजित दो दिवसीय एनएसएस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, कविता, भाषण और लघु नाटिका के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में सामाजिक जिम्मेदारी, स्वच्छता और समाजसेवा का संदेश दिया गया।

सीएम कार्यालय और बढ़ते कर्ज पर भाजपा के हमलों का कांग्रेस ने दिया जवाब, पुनीत मल्ली बोले- पहले अपने कार्यकाल का हिसाब दे विपक्ष

हिमाचल में नए मुख्यमंत्री कार्यालय और बढ़ते कर्ज को लेकर भाजपा के हमलों पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता पुनीत मल्ली ने पलटवार किया है। उन्होंने भाजपा से अपने कार्यकाल के कर्ज और सरकारी भवनों पर हुए खर्च का हिसाब जनता के सामने रखने को कहा।

बिलासपुर फोरलेन पर बस यात्री से 60.40 ग्राम चिट्टा बरामद, पंजाब का युवक गिरफ्तार; गैस लाइटर और स्मोकिंग पेपर भी मिले

बिलासपुर में कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर पुलिस ने एक बस यात्री को 60.40 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी पंजाब का रहने वाला है। उसके पास से 2 गैस लाइटर और स्मोकिंग पेपर भी बरामद हुए हैं।