कांगड़ा पुलिस ने होशियारपुर रोड स्थित कपड़े की दुकान में हुई चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को चंबा से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान शुक्रदीन पुत्र निक्कुदीन के रूप में हुई है। वह गांव फगरोटा, डाकघर चरोरी, तहसील चुराह, जिला चम्बा का निवासी है। पुलिस ने आरोपी को चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है और अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
यह मामला थाना कांगड़ा में FIR No. 167/2026 के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 331(4), 305 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में आगामी जांच जारी है तथा चोरी से जुड़े अन्य पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।
कांगड़ा पुलिस का कहना है कि अपराध के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है और जनता की सुरक्षा के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है।



For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


