Kangra: कांगड़ा के धर्मशाला के सुधेड़ खास में नाकाबंदी के दौरान 5.92 ग्राम चिट्टा बरामद, जवाली और अमृतसर के दो युवक गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला। कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए धर्मशाला थाना क्षेत्र में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 23 सितंबर 2026 को सुधेड़ खास में चंबी-धर्मशाला मार्ग पर नाकाबंदी के दौरान एक ऑल्टो कार की जांच की गई। तलाशी के दौरान कार से 5.92 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ। पुलिस ने वाहन को भी कब्जे में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 40 वर्षीय दलविंदर सिंह निवासी जवाली, जिला कांगड़ा और 20 वर्षीय सूरज साहू निवासी अमृतसर, पंजाब के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने Alto Car नंबर HP-54C-8690 को भी जब्त किया। पुलिस अब मामले में आगे की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद चिट्टा कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी।

कांगड़ा पुलिस के अनुसार नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, दर्शना सिंह बनीं सह प्रभारी; पच्छाद विधायक रीना कश्यप को जम्मू-कश्मीर की जिम्मेदारी

हिमाचल भाजपा में संगठनात्मक बदलाव करते हुए दर्शना सिंह को नया सह प्रभारी बनाया गया है। वहीं पच्छाद विधायक रीना कश्यप को जम्मू-कश्मीर का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि श्रीकांत शर्मा हिमाचल के प्रभारी बने रहेंगे।

चियोग स्कूल की छात्राओं ने जिला स्तरीय खेलों में मचाया धमाल, 6 खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन; ठोडा प्रतियोगिता में हासिल किया पहला...

चियोग स्कूल की छात्राओं ने जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। शबनम, स्नेहा, अंजलि, हेतल, स्मृति और सृजल का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।

हिमाचल BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, श्रीकांत शर्मा फिर बने प्रभारी; दर्शना सिंह को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी, रीना कश्यप को जम्मू-कश्मीर का जिम्मा

भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में संगठनात्मक नियुक्तियों का ऐलान किया है। श्रीकांत शर्मा को फिर प्रभारी और दर्शना सिंह को सह-प्रभारी बनाया गया है, जबकि पच्छाद विधायक रीना कश्यप को जम्मू-कश्मीर का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Himachal: हमीरपुर के सरकारी स्कूल से पढ़े छात्र का कमाल, सेना के लिए बनाएगा अत्याधुनिक ड्रोन; रक्षा मंत्रालय ने मंजूर किए 3.50 करोड़ रुपये

हमीरपुर के पॉलीटेक्निक छात्र सर्वेश शर्मा ने भारतीय सेना के लिए ‘रुद्रा एज टी-1 (स्पेक्ट्रा)’ ड्रोन तैयार करने की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। रक्षा मंत्रालय ने उनके प्रोजेक्ट के लिए 3.50 करोड़ रुपये की ग्रांट मंजूर की है।