हिमाचल में HRTC के बेड़े में शामिल होंगी 350 नई बसें, 250 डीजल और 100 मिनी मिडी बसों की तैयारी; पुरानी बसें होंगी बाहर

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा देने के लिए एचआरटीसी अपने बस बेड़े को नए सिरे से तैयार करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। निगम 350 नई बसें खरीदने की तैयारी में है। इनमें 250 डीजल और 100 मिनी मिडी बसें शामिल होंगी। बसों की खरीद के प्रस्ताव पर 25 सितंबर को होने वाली निदेशक मंडल यानी बीओडी की बैठक में फैसला होने की संभावना है।

नई बसों की खरीद के लिए निगम पहले भी टेंडर जारी कर चुका है, लेकिन कुछ आपत्तियों के चलते प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई थी। अब टेंडर की शर्तों में बदलाव किया गया है, ताकि ज्यादा कंपनियां निविदा प्रक्रिया में हिस्सा ले सकें। बीओडी की बैठक में जेएनएनयूआरएम योजना के तहत खरीदी गई पुरानी बसों को भी बेड़े से हटाने का प्रस्ताव रखा जाएगा। निगम के अनुसार इन बसों ने अपनी निर्धारित परिचालन अवधि पूरी कर ली है। पुरानी बसों के रखरखाव और संचालन पर खर्च बढ़ने के साथ उनकी आमदनी अपेक्षाकृत कम हो रही है। ऐसे में इन्हें चरणबद्ध तरीके से बेड़े से बाहर करने की तैयारी है।

297 ई-बसों की कमाई और डीजल बचत का हिसाब भी सामने आएगा

बैठक में निगम की 297 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से होने वाली आय और डीजल खर्च में हो रही बचत का भी आकलन प्रस्तुत किया जाएगा। इसके लिए प्रबंधन ने संबंधित अधिकारियों से आंकड़े तैयार करने को कहा है। प्रस्तुति के जरिए ई-बसों के संचालन से निगम को होने वाले वित्तीय लाभ की स्थिति बीओडी के सामने रखी जाएगी। 25 सितंबर की बैठक की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे। एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक शिवम प्रताप सिंह सहित निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहेंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

HPU में ABVP का जोरदार प्रदर्शन, संशोधन विधेयक की जलाई प्रति; छात्रों की समस्याओं और परिसर हिंसा का मुद्दा भी उठाया

एचपीयू में ABVP ने विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक-2026 के विरोध में प्रदर्शन किया और इसकी प्रति जलाकर विरोध जताया। छात्र समस्याओं और परिसर हिंसा का मुद्दा भी उठाया गया, जबकि HPUTWA का विश्वविद्यालय बचाओ अभियान 22वें दिन जारी रहा।

विजिलेंस के सामने फिर पेश हुए सुधीर शर्मा, 40-50 सवालों के दिए जवाब; 2013 से 2023 तक की जांच में मांगी गई जानकारी

धर्मशाला विधायक सुधीर शर्मा विजिलेंस कार्यालय में पूछताछ के लिए पहुंचे। उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने करीब 40 से 50 सवाल पूछे और जांच से जुड़े आवश्यक दस्तावेज व जानकारी उपलब्ध करवाई गई।

Kangra: कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर ने जीता अंडर-19 वॉलीबॉल फाइनल

शाहपुर में अंडर-19 बॉयज वॉलीबॉल फाइनल बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका। कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर पहला सेट जीत चुका था और दूसरे सेट में 4-3 से आगे था। मैच दोबारा शुरू नहीं होने के बाद दोनों टीमों को विजेता घोषित किया गया और कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल को अपर हैंड दिया गया। 21 सितंबर को टीम को ट्रॉफी सौंपी गई।

बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, 27 सितंबर रविवार को भी खुलेंगे सरकारी बैंक; 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित हड़ताल से पहले सरकार...

28 से 30 सितंबर 2026 तक प्रस्तावित बैंक हड़ताल से पहले सरकार ने 27 सितंबर रविवार को सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को सामान्य रूप से खोलने का फैसला किया है। RBI ने बैंक शाखाओं, कार्यालयों, एटीएम-लिंक शाखाओं और करेंसी चेस्ट को चालू रखने की मंजूरी दी है।